फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Register up to 28 for admission to B.Ed.

बीएड में प्रवेश के लिए 28 तक कराएं पंजीकरण

Tue, 22 Dec 2020 09:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
Register up to 28 for admission to B.Ed.
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में बीएड में वर्ष 2020-21 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कोरोना संक्रमण के चलते विश्वविद्यालय ने प्रवेश परीक्षा नहीं कराई है। बीएड करने के इच्छुक छात्र-छात्राएं स्नातक स्तर के अंकों के आधार पर बीएड में प्रवेश ले सकते हैं। बीएड में प्रवेेश के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 28 दिसंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

महाविद्यालय कि प्राचार्या प्रो. जानकी पंवार ने बताया कि विश्वविद्यालय के दिशा निर्देश अनुसार ही बीएड प्रवेश प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। बीएड विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. स्वाति नेगी ने बताया कि इच्छुक छात्र 300 रुपये शुल्क देकर महाविद्यालय में उपलब्ध प्रपत्र भरकर पंजीकरण करा सकते हैं। वेटेज और आरक्षण के लिए अभ्यर्थी को अपनी मार्कशीट और प्रमाणपत्र की प्रति संलग्न करनी होगी। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में राजकीय बीएड में 50 एवं स्व वित्त पोषित बीएड में 50 सीट उपलब्ध हैं। अभ्यर्थियों को दोनों के लिए पृथक पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के आधार पर ही दोनों विभागों में प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट तैयार की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed