{"_id":"6a05a7bbd68c43177f02f134","slug":"regimental-museum-adorned-with-the-victoria-cross-and-ashok-chakra-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-123656-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: विक्टोरिया क्राॅस और अशोक चक्र से सुसज्जित हुआ रेजिमेंटल संग्रहालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: विक्टोरिया क्राॅस और अशोक चक्र से सुसज्जित हुआ रेजिमेंटल संग्रहालय
Thu, 14 May 2026 04:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 14 May 2026 04:15 PM IST
विज्ञापन
परिजनों ने गढ़वाल राइफल्स के महान नायकों के वीरता पदक जीआरआरसी को सौंपे
लैंसडौन। गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर के 25वें द्विवार्षिक सम्मेलन के अंतर्गत अमर वीर शौर्य समर्पण समारोह का आयोजन किया गया। सेना के दो महान सपूतों के परिवारों ने उनके मूल वीरता पदकों को हमेशा के लिए रेजिमेंटल संग्रहालय को समर्पित कर राष्ट्रप्रेम और सैन्य परंपरा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।
ऐतिहासिक भवानी दत्त परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में प्रथम विश्व युद्ध के महानायक स्व. नायक दरवान सिंह नेगी का ऐतिहासिक विक्टोरिया क्राॅस उनके पौत्र दिनेश नेगी व ब्रिगेडियर नितिन नेगी की ओर से रेजिमेंट को सौंपा गया। यह वही गौरवशाली पदक है जिसे एक सदी पूर्व रणभूमि में अदम्य साहस, नेतृत्व और सर्वोच्च बलिदान की भावना के लिए प्रदान किया गया था। इसके अलावा ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त नायक भवानी दत्त जोशी का अशोक चक्र उनकी पत्नी विमला देवी और उनके पुत्र लेफ्टिनेंट हरीश जोशी की ओर से रेजिमेंटल संग्रहालय को भेंट किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा ने इन गौरवशाली पदकों को औपचारिक रूप से स्वीकार किया। इस मौके पर अमर नायकों के शौर्य और बलिदान पर आधारित विशेष वीडियो भी प्रदर्शित की गई।