फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Rapravi Gaulikhet got the award for the best school management committee.

Kotdwar News: राप्रावि गौलीखेत को मिला सर्वश्रेष्ठ विद्यालय प्रबंधन समिति का पुरस्कार

Thu, 23 Jan 2025 11:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Rapravi Gaulikhet got the award for the best school management committee.

विज्ञापन
जयहरीखाल। संकुल स्तरीय सपनों की उड़ान प्रतियोगिता संकुल केंद्र बरस्वार के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेंधीखाल परिसर में आयोजित हुई। उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाध्यापक यशपाल सिंह रावत एवं राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष सेंधीखाल नरेंद्र मोहन बमराड़ा ने संयुक्त रूप से किया। संकुल समन्वयक बरस्वार चंद्रमोहन सिंह रावत की देखरेख में प्रतियोगिताएं हुईं। कुर्सी दौड़ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेंधीखाल ने प्रथ, राजकीय इंटर कॉलेज सेंधीखाल ने द्वितीय, नींबू-चम्मच दौड़ में विद्यालय प्रबंध समिति गौलीखेत ने प्रथम, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेंधीखाल ने द्वितीय, पारंपरिक परिधान में रैंप वॉक में राजकीय प्राथमिक विद्यालय गौलीखेत ने प्रथम, प्राथमिक विद्यालय गजवाड़ ने द्वितीय, जूनियर वर्ग के नुक्कड़ नाटक में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बांसी ने प्रथम, प्राथमिक वर्ग के लोक नृत्य में प्राथमिक विद्यालय गजवाड़ ने प्रथम, राजकीय प्राथमिक विद्यालय तूनीखाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।


स्थानीय उत्पादों पर आधारित एवं शिक्षाप्रद प्रदर्शनी एवं स्टॉल संयोजन में राजकीय प्राथमिक विद्यालय गजवाड़ ने प्रथम, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेंधीखाल ने द्वितीय, जूनियर स्तर के लोक गायन में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बांसी ने प्रथम स्थान पाया। सर्वश्रेष्ठ विद्यालय प्रबंधन समिति का पुरस्कार राजकीय प्राथमिक विद्यालय गौलीखेत को वर्ष भर के रिकार्ड के आधार पर दिया गया। दीवान सिंह रावत के संचालन में सपनों की उड़ान कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में आशीष मधवाल, विजया उनियाल, महेंद्र कुमार लखेड़ा, सुनील पटवाल, रेखा रावत, स्वर्णलता चौहान, मनोज कुमार रावत, सीमा थपलियाल आदि शिक्षक रहे। आयोजन में संकुल के 13 विद्यालयों के विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष, सदस्य, छात्र-छात्रा, शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed