{"_id":"56f152f74f1c1b235ff14d24","slug":"rape-and-murder-of-the-girl-confirmed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या की पुष्टि
अमर उजाला/घनसाली (टिहरी)।
Updated Tue, 22 Mar 2016 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विनयखाल पटवारी क्षेत्र में डेढ़ वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट जांच अधिकारी को मिल गई है। रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या करने की पुष्टि हुई है। राजस्व पुलिस मामले में आरोपी का डीएनए टेस्ट कराएगी। साक्ष्य छुपाने के आरोप में मृत बच्ची की मां और नाना के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
एक नेपाली महिला के साथ उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नूरपुर कस्बा (चांदपुर) निवासी सोनू (22) डेढ़ साल से रह रहा था। पांच मार्च की रात को युवक ने महिला की डेढ़ साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद युवक फरार हो गया था। बच्ची की मां और नाना ने शव को गुपचुप ढंग से गांव से दो किमी दूर शिवगढ़ी नामे तोक के जंगल में दफना दिया था। 11 मार्च को आरोपी को चमियाला बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
12 मार्च को राजस्व पुलिस ने बच्ची के दफनाए गए शव को बाहर निकालकर उसका पोस्टमार्टम और आरोपी का मेडिकल कराया था। आरोपी जेल में बंद है। मंगलवार को राजस्व पुलिस को मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। राजस्व उप निरीक्षक हरिकिशन कोहली ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या करने की पुष्टि हुई है। आरोपी का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। साक्ष्य छुपाने के आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन