{"_id":"69c539d7c5bdd0e985052902","slug":"ramdol-procession-in-the-city-on-ram-navami-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-122592-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: रामनवमी पर नगर में निकली रामडोल शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: रामनवमी पर नगर में निकली रामडोल शोभायात्रा
Thu, 26 Mar 2026 07:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 26 Mar 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार में रामनवमी के मौके पर निकली रामडोल शोभायात्रा का उद्घाटन करते लैंसडौन के विधायक महंत
रामनवमी पर नगर में निकली रामडोल शोभायात्रा
कोटद्वार। रामनवमी के अवसर पर श्री रामलीला कमेटी, मालवीय उद्यान की ओर से नगर में भव्य रामडोल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। सुसज्जित झांकियां और अखाड़ा दल के युवाओं के शस्त्र करतब आकर्षण का केंद्र रहे। श्रद्धालुओं ने रामडोल के समक्ष नतमस्तक होकर धर्मलाभ उठाया।
बृहस्पतिवार शाम हिंदू पंचायती धर्मशाला से शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि लैंसडौन के विधायक एवं सिद्धबली मंदिर के महंत दिलीप रावत ने विधिविधान से पूजा-अर्चना कर किया। उन्होंने भगवान राम, लक्ष्मण व सीता का माल्यार्पण कर मिष्ठान अर्पित किया।
बैंड-बाजों के साथ निकली शोभायात्रा में रथ पर विराजमान भगवान राम, लक्ष्मण व सीता की झांकी विशेष आकर्षण रही। नजीबाबाद के गांव कनकपुर से आए दलेर खालसा अखाड़ा दल के युवाओं ने शस्त्रों के साथ हैरतअंगेज प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
शोभायात्रा झंडाचौक, बदरीनाथ मार्ग, तहसील चौराहा, पटेल मार्ग, लालबत्ती चौराहा और स्टेशन रोड से होते हुए वापस धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हुई।
इस दौरान समिति अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, हरीश बहरानी, सुनील गोयल, प्रमोद रावत, पंडित दिनेश बौंठियाल, सुमित सिंघल, दिनेश जुयाल और अग्रज जुयाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।