फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Ram's coronation, Diwali celebrated in Ayodhya

राम का हुआ राजतिलक, अयोध्या में मनाई गई दीपावली

Tue, 05 Oct 2021 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Ram's coronation, Diwali celebrated in Ayodhya
किशनपुरी में चल रही रामलीला में राजतिलक के बाद भगवान राम को मिष्ठान खिलाते भाजयुमो जिलाध्यक्ष स? - फोटो : KOTDWAR
भाबर के किशनपुर में देवभूमि युवा श्रम एवं निर्माण संविदा स्वायत्त सहकारिता रजिस्टर्ड मगनपुर किशनपुर समिति की ओर से आयोजित रामलीला मंचन के 14वें दिन विभीषण को राजगद्दी सौंपने व राम के राजतिलक का मंचन किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार रात को रामलीला का शुभारंभ भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ नौडियाल, रजत मेहरा और रजनीश बेबनी ने किया। मंचन का शुभारंभ विभीषण के राजतिलक के दृश्य के साथ हुआ। भगवान राम विभीषण का राजतिलक कर उन्हें सिंहासन पर बैठाते हैं। विभीषण भगवान राम को लंका में रुकने के लिए निवेदन करते हैं। राम कहते हैं कि उनका अयोध्या पहुंचना बहुत आवश्यक है। भरत उनके वनवास खत्म होने की प्रतीक्षा में व्याकुल होंगे। भगवान राम, सीता, लक्ष्मण व हनुमान के साथ पुष्पक विमान में बैठकर अयोध्या पहुंचते हैं। अयोध्या पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत होता है। पूरी अयोध्या दीपों से जगमगा उठती है। इसके बाद राम-भरत मिलाप का मार्मिक मंचन हुआ, जिसे देख दर्शकों की आंखें नम हो गईं। इसके बाद गुरु वशिष्ठ भगवान राम का राजतिलक करते हैं, जिस पर अयोध्यावासी खुशियां मनाते हैं और पुष्प की वर्षा करते हैं। रामलीला के अंत में समिति ने कलाकारों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया और दर्शकों को प्रसाद का वितरण किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष गौरव कुकरेती, राम शरण धूलिया, नवीन थपलियाल, पितृशरण जोशी, अजय असवाल, मनोज कुमार, आशीष कुमार, अंकलेश्वर ध्यानी, प्रियांशु भट्ट, राहुल आदि मौजूद रहे। मंच संचालन शोभित मैठाणी और गणेश धूलिया ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed