फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Rallies went on throughout the day in the city, there was a jam from the city to Bhabar

Kotdwar News: नगर में दिनभर चला रैलियों का दौर, शहर से लेकर भाबर तक लगा जाम

Tue, 21 Jan 2025 10:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
Rallies went on throughout the day in the city, there was a jam from the city to Bhabar

विज्ञापन
कोटद्वार। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार को दिनभर रैलियों का दौर चला। एक रैली गई और दूसरी रैली शुरू। रैलियों के कारण दिनभर एनएच, देवी रोड समेत भाबर की सड़कों पर जाम लगा।
लोग घंटों जाम में फंसे रहे, जिससे उन्हें आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।



मंगलवार सुबह सबसे पहले भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह रावत के समर्थन में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कार्यकर्ताओं के साथ टाटा मोटर्स से दुर्गापुरी तक रैली निकाली। रैली के दौरान एनएच व देवीरोड पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस प्रशासन को मार्ग पर जाम खुलवाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

वहीं दोपहर बाद यूकेडी प्रत्याशी महेंद्र सिंह रावत ने देवी रोड से झंडाचौक तक रैली निकाली। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी महेंद्र पाल सिंह रावत ने देवी रोड से मालवीय उद्यान तक रैली निकाली। रैली के दौरान जाम के कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग काफी देर तक जाम में फंसे रहे। कमोवेश यही हाल वार्डों में पार्षदों की रैलियों का रहा। शाम पांच बजे तक सभी वार्डों की मुख्य सड़कों पर लोग पूरे दिन हलकान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed