फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Railway passengers of Garhwal will benefit from the installation of AC coaches

Kotdwar News: एसी कोच लगने से गढ़वाल के रेल यात्रियों को मिलेगा लाभ

Sat, 26 Jul 2025 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Railway passengers of Garhwal will benefit from the installation of AC coaches

विज्ञापन
कोटद्वार। आनंद विहार एक्सप्रेस में एसी कोच लगाने की स्वीकृति दिलवाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताते हुए खुशी जताई है। उम्मीद जताई कि व्यापक जनहित को देखते हुए गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के प्रयास से जल्द ही कोटद्वार-दिल्ली रेल सेवा का जयपुर तक विस्तार होगा। इससे गढ़वाल के रेल यात्रियों को लाभ मिलेगा।भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी का आभार जताया। कहा कि कोटद्वार सहित समूचे गढ़वाल के व्यापारी, होटल व्यवसायी और आम नागरिक लंबे समय से कोटद्वार-आनंद विहार एक्सप्रेस में एसी कोच जुड़वाने की मांग कर रहे थे। जिसका संज्ञान लेते हुए सांसद ने रेल मंत्री से मुलाकात कर इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया था।



भाजपा जिला अध्यक्ष राज गौरव नौटियाल ने बैठक को संबोधित करते हुए रेल मंत्री और गढ़वाल सांसद का आभार जताया। कहा कि एसी कोच जुड़ने का सीधा लाभ लैंसडाैन और नजदीकी पर्यटक स्थलों में आने जाने वाले पर्यटकों, होटल व्यवसायियों के साथ आम नागरिकों को भी मिलेगा। कहा कि गढ़वाल सांसद बलूनी ने कोटद्वार से दिल्ली जाने वाली रेल सेवाओं को जयपुर तक बढ़ाने का विषय भी रेल मंत्री के सामने रखा है, जिसका संज्ञान लेते हुए रेल मंत्री ने कोटद्वार से दिल्ली तक की रेल सेवाओं को जयपुर तक विस्तार करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, भाजपा नगर अध्यक्ष विकास दीप मित्तल, सुखरो मंडल अध्यक्ष प्रेमा खंतवाल, भाबर मंडल अध्यक्ष आशीष रावत, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष सुरेन्द्र आर्य, भाजपा नेता राजेन्द्र जखमोला, राजदीप माहेश्वरी और नगर महामंत्री लक्ष्मी नेगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed