{"_id":"5877a1e74f1c1b1729bab175","slug":"pwd-female-worker-died-under-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनिवि महिला कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनिवि महिला कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Thu, 12 Jan 2017 09:04 PM IST
विज्ञापन
dead body
- फोटो : demo
लोक निर्माण विभाग के पीएमजीएसवाई खंड सतपुली स्थित कोटद्वार में कार्यरत एक महिला कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने बृहस्पतिवार तड़के उसे सरकारी अस्पताल में भर्र्ती कराया, जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों के अनुसार महिला ने कोई गलत दवा खा ली थी, जिसका उसके शरीर पर गलत प्रभाव पड़ गया।
विज्ञापन
पुलिस उपनिरीक्षक सुशीला आर्य ने बताया कि भुवनेश्वरी देवी (57) पत्नी शिवचरण यहां गिवईस्रोत स्थित पीडब्लूडी कालोनी स्थित अपने आवास में पति के साथ रहती थी। बृहस्पतिवार तड़के करीब पांच बजे महिला की तबियत बिगड़ने लगी तो उसके पति ने निजी वाहन से उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
करीब साढ़े सात बजे महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला के पति शिवचरण ने पुलिस को बताया कि भुवनेश्वरी काफी समय से बीमार चल रही थी।
वह सुबह उठकर ही दवाई खाती थी, हो सकता है उसने किसी गलत दवा का सेवन कर लिया हो, जिससे उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। पुलिस ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।