फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Public representatives descended in favor of suspended engineers

निलंबित इंजीनियरों के पक्ष में उतरे जनप्रतिनिधि

Wed, 31 Mar 2021 07:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन
Public representatives descended in favor of suspended engineers
दुगड्डा-रथुवाढाब-मैदावन मोटर मार्ग पर मलैखान बैंड के समीप घटिया गुणवत्ता के सड़क निर्माण की वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री के आदेश पर लोनिवि दुगड्डा के दो इंजीनियरों के निलंबन के मामले में लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत के बाद अब रथुवाढाब क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी भी इंजीनियरों के पक्ष में उतर गए हैं। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने बिना जांच के दोनों इंजीनियरों के निलंबन को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने मोटर मार्ग के डामरीकरण का कार्य अविलंब पूरा कराने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

रथुवाढाब के जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को मामले में ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में जिला पंचायत सदस्य कर्तिया विनयपाल नेगी, ब्लाक प्रमुख रिखणीखाल मनोहर देवरानी, क्षेत्र पंचायत सदस्य झर्त शबनम देवी, ग्राम प्रधान हेमा देवी (कुमाल्डी), शर्मिला देवी (कर्तिया), पुष्पा देवी (ढिकोलिया), अनीता देवी (कांडा) ने गत 17 मार्च को वीडियो वायरल होने के बाद डामरीकरण का कार्य रोके जाने पर आक्रोश जताया है। कहा कि मलैखान में लोनिवि की ओर से कराए जा रहे पीसी (पेंटिंग) कार्य का उन्होंने स्वयं निरीक्षण किया।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य कर्तिया बिनीता ध्यानी का कहना है कि वन क्षेत्र से आच्छादित होने और मार्ग पर बरसाती नालों के कारण सड़क खस्ताहाल है, जिससे लोगों को आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed