फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Ptwal Jeet Singh became president of Jimou

जीत सिंह पटवाल बने जीएमओयू के अध्यक्ष

Mon, 03 Oct 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार Updated Mon, 03 Oct 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
 Ptwal Jeet Singh became president of Jimou
राजनी‌ितति - फोटो : अमर उजाला

कोटद्वार। गढ़वाल मोटर आनर्स यूनियन लिमिटेड (जीएमओयू) की संचालक मंडल की बैठक में सोमवार को जीत सिंह पटवाल को नौवीं बार अध्यक्ष चुन लिया गया। अध्यक्ष बनते ही उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। बैठक में कंपनी की कई उपसमितियों का गठन किया गया है। इससे पूर्व इस वर्ष निर्वाचित होकर आए तीन संचालकों ने शपथ ग्रहण कर कार्यभार संभाला।

विज्ञापन

स्टेशन रोड स्थित जीएमओयू के मुख्यालय पर सोमवार को हुई संचालक मंडल की बैठक में नए संचालक नरेंद्र सिंह नेगी, नंदन सिंह चौहान और विपिन सिंह चंद ने शपथ ग्रहण की। इसके बाद भास्करानंद भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई संचालक मंडल की बैठक में अध्यक्ष पद के लिए जीत सिंह पटवाल का नाम का प्रस्ताव आया। विपिन सिंह चंद के प्रस्ताव का नरेंद्र सिंह नेगी ने अनुमोदन किया। इसके बाद जीत सिंह पटवाल नौवीं बार जीएमओयू के निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिए गए। नए अध्यक्ष ने जीएमओयू के कारोबार को बढ़ाने और गढ़वाल की जनता को बेहतर यातायात सुविधा प्रदान करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

बैठक में भास्करानंद भारद्वाज को 16 सदस्यीय वित्त समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। विपिन सिंह चंद को 25 सदस्यीय यातायात समिति का अध्यक्ष चुना गया। अखिलेश सिंह नेगी को पेट्रोल समिति का अध्यक्ष, धीरेश चंद्र चौधरी को पर्यटन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed