फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Protest continues in Tehsil

तहसील में धरना जारी

Wed, 13 Oct 2021 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Protest continues in Tehsil
आठ सूत्री मांगों के समर्थन में दुगड्डा ब्लाक की भोजन माताओं का तहसील धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को दुगड्डा ब्लाक अध्यक्ष अनिता शर्मा के नेतृत्व में भोजन माताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना दिया। भोजन माताओं ने कहा कि सरकार सभी विभागों के कर्मचारियों का मानदेय बढ़ा रही है, लेकिन मात्र दो हजार रुपये मानदेय लेने वाली भोजन माताओं की उपेक्षा की जा रही है। भोजन माताएं इतने कम मानदेय में परिवार का भरण पोषण करने में असमर्थ हैं। इस दौरान यूनियन की दुगड्डा ब्लाक सचिव सीता देवी, कमला देवी, गुड्डी देवी, कस्तूरी देवी, पुष्पा देवी, कमला कंडवाल, उर्मिला नेगी, पुष्पा देवी, भागीरथी देवी, आशा देवी, राजेश्वरी बिष्ट, पार्वती बलोधी, माहेश्वरी देवी और आशा रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed