फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Protect wildlife for future generations

भावी पीढ़ी की समृद्धि के लिए करें वन और वन्य जीवों की रक्षा: डा. हरक सिंह रावत

Sun, 06 Oct 2019 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Protect wildlife for future generations
हरक सिंह रावत - फोटो : ANI file photo
कोटद्वार। वन और वन्य जीवों की सुरक्षा के संकल्प और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह संपन्न हो गया। इस मौके पर वन एवं वन्य प्राणियों के प्रति जागरूकता के लिए आयोजित निबंध, चित्रकला व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि भावी पीढ़ी की समृद्धि के लिए वन और वन्य जीवों की रक्षा करें।
विज्ञापन

लैंसडौन वन प्रभाग और कालागढ़ टाइगर रिजर्व की ओर से आयोजित समापन कार्यक्रम का शुभारंभ पनियाली स्थित सभागार में वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने किया। डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि लैंसडौन वन प्रभाग नॉन टाइगर रिजर्व क्षेत्र के रूप में दुनिया का नंबर वन डिवीजन है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छ भारत और सुंदर भारत का नारा देने के बाद अब जल संरक्षण का संकल्प भी लिया है। इसके तहत उत्तराखंड में रिस्पना, कोसी और कोटद्वार की खोह नदी का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। खोह नदी के पुनर्जनन के लिए 100 करोड़ की धनराशि खर्च की जाएगी। कहा कि भविष्य में कोटद्वार को नलकूपों के बजाय खोह नदी से पीने का पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित निबंध प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में राहिल प्रवीन, तानिया रावत, काजल नेगी, प्राची कंडवाल , जूनियर वर्ग में कशिश भंडारी, मानसी जदली, सायना परवीन, नीतू चौधरी क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ स्थान पर रहे। चित्रकला प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में अनुभव चार्ल्स, तरून्नम, रघुवीर सिंह, बादल चौधरी, जूनियर वर्ग में हर्षमोहन कंडवाल, निशांत कुमार, नेहा कंडवाल, कनिका ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में अक्षय, अभिषेक रावत, मंतशा, किरन कुमार, जूनियर वर्ग में पंकज नेगी, आंचल, आयुष कुंडलिया, काजल क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर आर्य कन्या इंटर कालेज, जीजीआईसी कोटद्वार, जीआईसी पदमपुर सुखरो के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष रश्मि राणा, डीएफओ लैंसडौन वन प्रभाग अखिलेश तिवारी, डीएफओ सीटीआर पुनीत तोमर, उप प्रभागीय वनाधिकारी केएल नाग, गिरीश चंद्र बेलवाल, रेंजर बीबी शर्मा, पूनम कैंथोला, डिप्टी रेंजर अनुराग जुयाल, वन दरोगा याकूब अली, भुवनेश खर्कवाल, सीपी नैथानी, विनोद रावत, सुरेंद्र गुसाईं, मुकेश नेगी, हरीश खर्कवाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कोटड़ी रेंज अधिकारी आरपी पंत ने किया।
-फोटो
रैली निकालकर की वन्य जीवों के संरक्षण की अपील
कोटद्वार। जीआईसी कुंभीचौड़ की एनएसएस इकाई की ओर से वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित कार्यशाला में वन और वन्य जीवों के संरक्षण पर जोर दिया गया। इस मौके पर सनेह क्षेत्र में रैली निकालकर लोगों से वन्य जीवों के संरक्षण की अपील की गई।
विद्यालय में प्रधानाचार्य सुनील प्रकाश मधवाल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। विद्यालय से शुरू हुई रैली सनेह क्षेत्र के कुंभीचौड़, नाथूपुर, जीतपुर, विशनपुर, रतनपुर होते हुए वापस विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के बाद विद्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानाचार्य सुनील प्रकाश मधवाल ने वन्य जीवों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जैव विविधता बनाए रखने के लिए वन्य जीवों का संरक्षण किया जाना चाहिए। उन्होंने वनों को आग से बचाने में सहयोग करने का आह्वान भी किया। जीव विज्ञान प्रवक्ता अनिल प्रसाद गौड़ ने कहा कि वनों में आग लगने के कारण मिट्टी में बिखराव आता है, जिससे भू-क्षरण में वृद्धि होती है। जलवायु परिवर्तन का एक बड़ा कारण वनों में आग लगना भी है। इस मौके पर अशोक कुमार वर्मा, वीरेंद्र कुमार, गजेंद्र सिंह कोठिया, पूनम पांथरी, अरविंद कुमार, कृष्ण कुमार वर्मा, राजेंद्र कुमार भंडारी, दीवान सिंह रावत, अयोध्या प्रसाद शर्मा, कमलेश्वर प्रसाद, पंकज रावत, मेहरबान सिंह रावत व इस्लामुद्दीन आदि मौजूद रहे।
कला प्रतियोगिता में खुशी ने मारी बाजी
वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह के तहत जीआईसी धोबीघाट में हुईं प्रतियोगिताएं
अमर उजाला ब्यूरो
कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग कोटद्वार के लैंसडौन रेंज की ओर से वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह के तहत जीआईसी धोबीघाट में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कला प्रतियोगिता में खुशी गोस्वामी और निबंध प्रतियोगिता में साक्षी रावत ने बाजी मारी।

विद्यालय में आयोजित कला प्रतियोगिता में खुशी गोस्वामी, उर्वशी, विवेक रावत ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में साक्षी रावत, आकांक्षा, अशोक नेगी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। समापन समारोह में वन क्षेत्राधिकारी पूनम कैंथोला ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने सभी से वन्य प्राणियों के संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अतुल कुकरेती, डा. सौरभ मिश्र, गजेंद्र सिंह रावत, बलवीर सिंह नेगी, भारत सिंह नेगी, रवींद्र सिंह चमोली, राम सिंह सिंगरौर, वन आरक्षी कुलदीप नौडियाल, विनोद लखेड़ा, नवीन रावत व रवींद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed