{"_id":"66b5059f39a94bfdb60330ca","slug":"proposals-for-school-and-student-benefit-received-approval-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-473580-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: विद्यालय व विद्यार्थी हित के प्रस्तावों को मिली स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: विद्यालय व विद्यार्थी हित के प्रस्तावों को मिली स्वीकृति
विज्ञापन
कोटद्वार। अभिभावक शिक्षक एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही शिक्षण कार्य को अधिक सुदृढ़ बनाने के संकल्प के साथ विद्यालय और विद्यार्थी हित संबंधी प्रस्ताव पारित किए गए।
इंटर कॉलेज पोखरी अजमीर परिसर में प्रबंध समिति अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गौड़ की अध्यक्षता में बैठक हुई। शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए गठित नवीन कार्यकारिणी में ममता देवी अध्यक्ष, मनवर लाल भारती सचिव, सतेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष, राकेश सिंह, भारती देवी, रजनी देवी, किरन देवी, विनिता देवी, राजकुमारी देवी, पिंकी देवी, हिमानी जुयाल सदस्य चुने गए। बैठक में शिक्षा सत्र 2024-25 में इंटर कॉलेज पोखरी अजमीर को छात्र हित में परीक्षा केंद्र बनाने की मांग शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों से करने का निर्णय लिया गया। बैठक में इस बात पर मंथन किया गया कि क्षेत्र काफी पिछड़ा हुआ है और अन्य विद्यालयों की दूरी 30 किमी है।
वहीं, वर्षों से जमा संचायिका के ब्याज की धनराशि से विद्यालय विकास कार्य के अंतर्गत गेट के सामने रास्ते पर पुश्ता बनवाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई। दिल्ली की स्वयंसेवी संस्था द्वारा विद्यालय को पांच कंप्यूटर अनुदान पर देने की प्रशंसा की गई। बैठक में अध्यापक अभिभावक एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
.
जारी
चरनजीत सिंह