फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Prime Minister teacher Santosh Negi

दिल्ली में प्रधानमंत्री से मिले शिक्षक संतोष नेगी

Sun, 07 Aug 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार Updated Sun, 07 Aug 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन

कोटद्वार। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार की माई गवर्नमेंट (मेरी सरकार) वेबसाइट के दो वर्ष पूरे होने पर शनिवार शाम दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में जीआईसी कोटद्वार के गणित शिक्षक संतोष सिंह नेगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने शिक्षक संतोष नेगी के वर्षा जल संरक्षण के क्षेत्र में किए गए प्रयोग की सराहना करते हुए इसे जारी रखने की बात कही। संतोष ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री को कोटद्वार आने का न्यौता दिया है, जिस पर प्रधानमंत्री ने सहमति दी है।

विज्ञापन

शिक्षक संतोष नेगी ने बताया कि केंद्र सरकार के इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन लोगों से मुलाकात की, जिनका उदाहरण वह ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देशवासियों को दे चुके हैं। उनके अलावा इस कार्यक्रम में देशभर से आए 20 और लोग शामिल थे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने गत 26 जून के कार्यक्रम में वर्षा जल संरक्षण के लिए देशवासियों के सामने उनके कार्य का उदाहरण पेश किया था। उन्होंने प्रधानमंत्री को वर्षा जल संरक्षण की मुहिम के बारे में जानकारी दी थी। नेगी ने बताया कि उन्होंने जीआईसी कोटद्वार के खेल मैदान में वर्षा जल संचयन के लिए करीब दो सौ छोटे-छोटे गड्ढे बनाए, जिनसे वर्षा का जल इन गड्ढों में एकत्रित होकर भूगर्भ में पहुंचेगा। संतोष नेगी ने बताया कि वह केंद्र सरकार की वेबसाइड माई गवर्नमेंट (मेरी सरकार) वेब को वर्ष 2014 से यूज कर रहे हैं, जिसके जरिए वह देश की पॉलिसी में बदलाव करने के सुझाव देते रहते हैं।
विज्ञापन

पौड़ी जिले के राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार में गणित के शिक्षक पद पर तैनात संतोष नेगी को उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकास्ट) की ओर से गत फरवरी माह में 2015 का उत्तराखंड का उत्कृष्ट विज्ञान शिक्षक का पुरस्कार मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed