{"_id":"6af1b3cc62a786d7d1071bc3","slug":"cultural-programs-were-a-hit-in-schools-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-127946-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: विद्यालयों में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: विद्यालयों में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
Mon, 09 Nov 2026 05:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 09 Nov 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर और आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में 27वां राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कांग्रेस कार्यालय में राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि राज्य गठन के 26 वर्ष बाद भी उत्तराखंड आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप नहीं बन पाया है। मीना बछुवाण, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, विनीता भारती और साबर सिंह नेगी ने भी विचार रखे। संचालन हेमचंद पंवार ने किया।
बाल भारती स्कूल में एनएसएस इकाई की ओर से मेरा सपनों का उत्तराखंड... विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई। इसमें मनदीप, सृष्टि और अनन्या क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। अंजलि रावत को सांत्वना पुरस्कार मिला। राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार में एनएसएस शिविर के दौरान राज्य आंदोलनकारी डॉ. पदमेश बुडाकोटी ने विद्यार्थियों को आंदोलन के इतिहास और संघर्षों की जानकारी दी।
विज्ञापन
एमकेवीएन इंटरनेशनल स्कूल देवी रोड में विद्यार्थियों ने पारंपरिक गढ़वाली-कुमाऊंनी वेशभूषा में रैंप-वाक कर लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। लोकनृत्यों की प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया।