फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Prabhatpheris complete, now the festival of lights will be celebrated with joy on the 5th

Kotdwar News: प्रभातफेरियां संपन्न, अब पांच को हर्षोल्लास से मनाएंगे प्रकाशोत्सव

Sun, 02 Nov 2025 05:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 02 Nov 2025 05:15 PM IST
विज्ञापन
Prabhatpheris complete, now the festival of lights will be celebrated with joy on the 5th
कोटद्वार। सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को नगर में अंतिम प्रभातफेरी धूमधाम से निकाली गई। गोविंद नगर में स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सिंह सभा से रविवार तड़के पांच बजे प्रभातफेरी शुरू हुई। सबसे आगे श्रद्धालु निशान साहिब लेकर चल रहे थे।
विज्ञापन

निशान साहिब की अगुवाई में संगत शबद गायन करती चल रही थी। विभिन्न मार्गों से होकर प्रभातफेरी काशीरामपुर की भाटिया कॉलोनी में पहुंची। यहां संगत की ओर से कीर्तन दीवान सजाया गया। गुरुनानक के उपदेश, संदेश और गुरुबाणी का गायन करते हुए श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ उठाया। अनंद साहिब के पाठ और अरदास के बाद प्रसाद एवं लंगर वितरित किया गया। प्रभातफेरी वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी गुरजंट सिंह ने बताया कि प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में जारी प्रभातफेरियां संपन्न हो गईं। पांच नवंबर को गुरुद्वारा साहिब में विशेष दीवान सजाकर प्रकाशोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इससे पहले प्रभातफेरी में भाटिया कॉलोनी के हरिशचंद्र, हरीश कुमार भाटिया, सरदार महिमा सिंह, सरदार महेंद्र सिंह, राजकुमार छाबड़ा, मनोज कुमार सैनी, बबलू, स्त्री सत्संग मंडल की प्रधान पुष्पा भाटिया, प्रवेश भाटिया समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed