फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Posters on public property will then act

सार्वजनिक संपत्तियों पर पोस्टर लगाए तो होगी कार्रवाई

Wed, 17 Aug 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर Updated Wed, 17 Aug 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन

गढ़वाल विवि बिड़ला परिसर छात्रसंघ चुनाव के दौरान शहर क्षेत्र में सार्वजनिक संपत्तिायों पर प्रत्याशियों व उनके समर्थकों ने पोस्टर बैनर लगाए तो तहसील प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। इस संबंध में एसडीएम कार्यालय से नोटिस जारी किया गया है। जिसकी सूचना मुख्य चुनाव अधिकारी गढ़वाल विवि को भी दी गई है।

विज्ञापन


गढ़वाल विवि बिड़ला परिसर छात्रसंघ चुनाव के लिए विवि प्रशासन ने 10 अगस्त को अधिसूचना जारी की थी। जिस पर  संभावित प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की ओर से चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया गया है। प्रत्याशी व उनके समर्थक जमकर प्रिंटेड सामग्री का प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन


एसडीएम रजा अब्बास ने बुधवार को नोटिस जारी कर शहर क्षेत्र में सार्वजनिक संपत्तियों (सरकारी भवन, पोल, पेड़ों, दीवार) पर पोस्टर बैनर लगाए जाने पर सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटिस के अनुसार प्रत्याशी या उसके समर्थकों द्वारा ऐसा किए जाने पर उत्तराखंड लोक संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियिम 2003 के तहत कार्रवाई किए जाने के साथ ही लिंगदोह समिति की सिफारिशों के तहत कार्रवाई किए जाने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी को भी अवगत कराया जाएगा।


मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एसएस रावत ने कहा कि लिंगदोह समिति की सिफारिशों के तहत चुनाव कराए जाएंगे। मुख्य नियंता प्रो. एचबीएस चौहान ने कहा कि परिसर में भवनों व अन्य स्थानों पर पोस्टर चिपकाने तथा दीवारों पर लिखे जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed