फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Policeman's revolver fired, wife and sister-in-law injured

Kotdwar News: पुलिसकर्मी की रिवाल्वर से चली गोली, पत्नी और भाभी घायल

Sun, 07 Sep 2025 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Policeman's revolver fired, wife and sister-in-law injured
कोटद्वार। कोटद्वार कोतवाली क्षेत्र के झंडीचौड़ उत्तरी में एक पुलिसकर्मी की सर्विस रिवाल्वर से चली गोलियों दो महिलाएं घायल हो गईं। घायल महिलाओं में एक पुलिसकर्मी की पत्नी है, जबकि दूसरी भाभी है। पुलिसकर्मी दोनों महिलाओं को पहले कोटद्वार के देवी रोड स्थित एक अस्पताल में ले गया। जहां चिकित्सकों ने गोली निकालने की सुविधा न होने के कारण उन्हें बिजनौर ले जाने की सलाह दी। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं खतरे से बाहर हैं और बिजनौर के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। पुलिसकर्मी ने घटना की जानकारी अपने अधिकारियों को दे दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हरिद्वार के गंगनगर थाने में तैनात पुलिस आरक्षी हरेंद्र सिंह कोटद्वार भाबर के झंडीचौड़ उत्तरी का निवासी है। रविवार सुबह वह अपने पितरों का श्राद्ध करने घर आया था। इन दिनों वह रुड़की में एक पब्लिक स्कूल के एमडी की सुरक्षा में तैनात है। जिसके लिए उसे रिवाल्वर मिली हुई है। रविवार सुबह वह सर्विस रिवाल्वर के साथ ही घर आया था। पुलिसकर्मी का कहना है कि रविवार दिन में उसकी सर्विस रिवाल्वर से गोली चल गई। गोली फर्श से टकराते हुए पत्नी लक्ष्मी देवी (40) के दाहिने कूल्हे और मौके पर खड़ी भाभी पुनीता देवी के बाएं कंधे पर लग गई।
विज्ञापन


इस घटना से परिजनों के होश फाख्ता हो गए। आनन फानन उन्हें कोटद्वार के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां से दोनों को बिजनौर के एक प्राइवेट अस्पताल भेजा गया है। सूचना मिलते ही कोटद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन मामला पुलिसकर्मी से जुड़ा होने के कारण जांच करने की बात कही जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिवाल्वर से गोली चलने के बारे में कई बातें चल रही थी, जिससे मामले को प्रथम दृष्टया संदिग्ध माना जा रहा है। दोपहर की इस घटना का देर शाम को ही पता चल सका। चौकी इंचार्ज से लेकर कोतवाल तक घटनाक्रम के बारे में जानकारी देने से कतराते रहे। सीओ निहारिका सेमवाल ने बताया कि दो महिलाओं के घायल होने की जानकारी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed