फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Police raided the forest near Sukhro river and demolished the hideouts of anti-social elements

Kotdwar News: पुलिस ने सुखरो नदी के पास जंगल में मारा छापा, अराजकतत्वों के ठिकाने किए ध्वस्त

Sat, 08 Mar 2025 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Police raided the forest near Sukhro river and demolished the hideouts of anti-social elements

विज्ञापन




कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने स्थानीय लोगों की सूचना पर सिमलचौड़ में सुखरो नदी के पास जंगल में छापा मारकर अराजकतत्वों के ठिकाने ध्वस्त किए। कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने सिमलचौड़ में सुखरों नदी के पास जंगल में कुछ अराजकतत्वों द्वारा चोरी छिपे अस्थायी ठिकाना बनाकर वहां नशे आदि का सेवन करने की सूचना दी। कहा कि इससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। उनके नेतृत्व में कोतवाली पुलिस की टीम ने अराजकतत्वों के अस्थायी ठिकानों पर कार्रवाई की और अवैध रूप से बनाई गई सभी अस्थाई झोपड़ीनुमा ठिकानों को स्थानीय लोगों की मदद से तोड़कर ध्वस्त कर दिया। उन्होंने स्थानीय लोगों से इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल 112 पर देने की अपील भी की। कहा कि पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार गश्त कर अराजक व शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed