फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Police personnel accused of raping daughter and assaulting woman appear on line

बेटी से दुष्कर्म व महिला से मारपीट का आरोपी पुलिस कर्मी लाइन हाजिर

Fri, 23 Sep 2022 11:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:15 PM IST
सार

बेटी से दुष्कर्म और पड़ोसी महिला से मारपीट के आरोपी पुलिस कर्मी को एसएसपी पौड़ी ने पौड़ी लाइन हाजिर कर दिया है।पुलिस इस मामले को जांच के बाद ही पंजीकृत करने की बात कर रही है।कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि आरोपी पुलिस कर्मी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला के खिलाफ क्रास तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
Police personnel accused of raping daughter and assaulting woman appear on line

विस्तार

बेटी से दुष्कर्म और पड़ोसी महिला से मारपीट के आरोपी पुलिस कर्मी को एसएसपी पौड़ी ने पौड़ी लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच एक महिला उपनिरीक्षक को सौंप दी गई है। उधर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग बच्ची का जिला बाल कल्याण समिति के संरक्षण में मेडिकल कराया है। इस मामले में आरोपी पुलिस कर्मी की ओर एक क्रास तहरीर महिला के खिलाफ थाने में दी गई है। पुलिस इस मामले को जांच के बाद ही पंजीकृत करने की बात कर रही है।
विज्ञापन

कोटद्वार क्षेत्र की एक महिला की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने बृहस्पतिवार देर शाम एक पुलिस कर्मी के खिलाफ पोक्सो समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी पौड़ी यशवंत सिंह चौहान ने आरोपी पुलिस कर्मी को पौड़ी लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी ने बताया कि जांच में आरोप सही पाए गए तो पुलिस कर्मी को निलंबित भी किया जाएगा।
विज्ञापन

कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि आरोपी पुलिस कर्मी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला के खिलाफ क्रास तहरीर दी गई है। इसकी भी जांच कराई जा रही है। पुलिस कर्मी ने महिला पर उसके बेटे के साथ गलत हरकत करने और उसे ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच कर रही उपनिरीक्षक ममता मखलोगा ने बताया कि बच्ची को बाल कल्याण समिति के सदस्य विमल ध्यानी के संरक्षण में सौंपा गया है। उनकी देखरेख में ही पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया है। बाल कल्याण समिति के सदस्य विमल ध्यानी की मौजूदगी में पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से बच्ची को राजकीय किशोरी संप्रेक्षण गृह सिमलचौड़ भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed