{"_id":"648af42ef37db6a8ff08a0a6","slug":"police-arrested-prize-gangster-from-delhi-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1008-863-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: ईनामी गैंगस्टर को पुलिस ने दिल्ली से दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: ईनामी गैंगस्टर को पुलिस ने दिल्ली से दबोचा
Thu, 15 Jun 2023 04:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 15 Jun 2023 04:52 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। फर्जी रूप से जमीन बेचने समेत विभिन्न मामलों में फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट के आदेश पर पौड़ी जेल भेज दिया गया है।
कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि फर्जी कागजात बनाकर जमीन बेच कर धोखाधड़ी समेत विभिन्न मामलों में इनामी गैंगस्टर किरन पाल सिंह राणा निवासी ग्राम जडौदाजट, देवबंद जिला-सहारनपुर (यूपी) हाल निवासी सौरभ बिहार जयपुर नई दिल्ली करीब एक साल से फरार चल रहा था। कोर्ट ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी के वारंट जारी किए थे। बताया कि एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देश पर गैंगस्टर की गिरफ्तारी के लिए थाना कोटद्वार और सीआईयू की संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने सर्विलांस और मुखबिर की मदद से बुधवार को प्रभारी सीआईयू निरीक्षक मो. अकरम और उपनिरीक्षक कमलेश शर्मा की टीम ने गैंगस्टर किरनपाल को सौरभ विहार दिल्ली स्थित किराए के मकान से दबोच लिया। उसको कोटद्वार लाकर न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर उसे पौड़ी जेल भेज दिया गया है। संवाद