फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Anil received the Kabir Award, and Hemendra received the Tulsidas Samman.

Kotdwar News: अनिल को कबीर पुरस्कार और हेमेंद्र को मिला तुलसीदास सम्मान

Wed, 30 Sep 2026 06:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 30 Sep 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
Anil received the Kabir Award, and Hemendra received the Tulsidas Samman.
कोटद्वार। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) की कोटद्वार इकाई में एक से 30 सितंबर तक आयोजित हिंदी माह का बुधवार को समापन हुआ। इस दौरान वर्षभर हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रबंधन सेवाएं प्रभाग को राजभाषा चल वैजयंती से सम्मानित किया गया। मूल रूप से हिंदी में कार्य करने की प्रोत्साहन योजना के तहत अनिल कुमार उपाध्याय को वर्ष 2025-26 के लिए कबीर पुरस्कार और संपूर्ण कार्य हिंदी में करने पर हेमेंद्र सिंह राणा को तुलसीदास सम्मान प्रदान किया गया।
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि स्थापना महाप्रबंधक रविंद्र नाथ पांडेय ने कार्यालयीन और दैनिक कार्यों में सरल हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं और वर्षभर संचालित प्रोत्साहन योजनाओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। हिंदी विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले कर्मचारियों के बच्चों के लिए दिए जाने वाले मैथिलीशरण गुप्त पुरस्कार के तहत हाईस्कूल स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त करने पर कर्मचारी लक्ष्मण सिंह पंवार के पुत्र शौर्य पंवार को वर्ष 2025-26 का पुरस्कार दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed