फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Pokhari-Simlana Bichla road gets green signal

पोखरी-सिमलना बिचला मार्ग को शासन से मिली हरी झंडी

Wed, 31 Mar 2021 07:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
Pokhari-Simlana Bichla road gets green signal
दुगड्डा ब्लाक के अंतर्गत पोखरी-सिमलना बिचला 5 किमी. मोटर मार्ग निर्माण को शासन ने 99.72 लाख की वित्तीय एवं शासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। मार्ग निर्माण की स्वीकृति मिलने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और यमकेश्वर विधायक ऋतु भूषण खंडूड़ी का आभार जताया।
विज्ञापन

दुगड्डा ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम पंचायत सिमलना तल्ला, मल्ला और बिचला गांवों को तीरथ सिंह रावत की सरकार ने सड़क की सौगात दी। प्रमुख सचिव आरके सुधांशु की ओर से 30 मार्च को यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में पोखरी से सिमलना बिचला तक पांच किमी मार्ग के निर्माण के लिए 99.72 लाख की वित्तीय और शासकीय स्वीकृति प्रदान की है। सांसद प्रतिनिधि चंडी प्रसाद कुकरेती ने कहा कि यह मार्ग पौखाल-कण्वाश्रम एवं मथाणा-बल्ली-कोटद्वार मार्ग से जुड़ेगा और क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। ग्राम पंचायत सिमलना बिचला की प्रधान माधुरी देवी, सिमलना मल्ला की प्रधान सुमन देवी, केष्टा की प्रधान ममता देवी, ग्रामीण देवेंद्र रावत, रामपाल सिंह, पीतांबर सिंह, दिगंबर सिंह, नरेश सिंह, टेकम सिंह ने सड़क स्वीकृति पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed