फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Player Priyanka Rawat honored

राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ी प्रियंका रावत को किया सम्मानित

Sat, 29 Aug 2020 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
Player Priyanka Rawat honored
कोटद्वार। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती और राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेेगी और मेयर हेमलता नेगी ने उदीयमान खिलाड़ी प्रियंका रावत को सम्मानित किया।
विज्ञापन

शनिवार को गोखले मार्ग स्थित नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में आयोजित समारोह में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और मेयर हेमलता नेगी ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, उन्हें तराशने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय फलक पर पहचान दिलाने के लिए कार्य करने की आवश्यकता है। कहा कि मेजर ध्यान चंद ने हॉकी में अकेले दम पर भारत को आठ बार गोल्ड मेडल दिलाकर विश्व में देश का नाम रोशन किया था। मेयर हेमलता नेगी ने कहा कि एकेश्वर ब्लॉक के चौबट्टाखाल के लटिबो गांव की बेटी प्रियंका रावत ने वर्ष 2013-14 और 2014-15 में सौ और दो सौ मीटर की दौड़ में रांची झारखंड में, वर्ष 2015-16 में भोपाल मध्य प्रदेश में सौ और दो सौ मीटर दौड़ और वर्ष 2016-17 में पुणे महाराष्ट्र में लांग जंप प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल, विजय रावत, बलवीर सिंह रावत, हेमचंद्र पंवार, जितेंद्र भाटिया व सतपाल सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed