फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   People upset due to bad pedestrian path due to road cutting

रोड कटिंग से पैदल मार्ग बदहाल, आवाजाही में हो रही दिक्कत

Tue, 20 Sep 2022 11:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:52 PM IST
सार

पोखरी-सिमलना बिचला मोटर मार्ग पर चल रही रोड कटिंग के कारण सिमलना तल्ला गांव का पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है।इससे लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।ग्रामीणों ने लोनिवि दुगड्डा से रोड कटिंग का कार्य जल्द पूरा कराने की मांग उठाई है।

विज्ञापन
People upset due to bad pedestrian path due to road cutting

विस्तार

पोखरी-सिमलना बिचला मोटर मार्ग पर चल रही रोड कटिंग के कारण सिमलना तल्ला गांव का पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

दुगड्डा ब्लॉक के पौखाल क्षेत्र के ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था लोनिवि दुगड्डा से रोड कटिंग का कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की है। सिमलना तल्ला के ग्रामीण बलवंत सिंह, दलवीर सिंह, थान सिंह, संपत्ति देवी, रामपाल सिंह, राजेंद्र सिंह का आरोप है कि रोड कटिंग के दौरान लोनिवि दुगड्डा ने पैदल मार्ग की सुरक्षा के लिए पुश्ता नहीं बनाया। इस कारण बरसात में पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थिति यह है कि ग्रामीणों को झाड़ियों के बीच से होकर आवाजाही करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि झाड़ियों के बीच पैदल आवाजाही करने में जहां जंगली जानवरों का खतरा बना हुआ है, वहीं लोग खच्चरों से रोजमर्रा का सामान तक नहीं ला पा रहे हैं। उन्हें रोजमर्रा का सामान सिर पर ढोने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने लोनिवि दुगड्डा से रोड कटिंग का कार्य जल्द पूरा कराने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोबारा बरसात शुरू होने से रोड कटिंग का कार्य पूरा नहीं हो पाया था। अगले 15-20 दिनों के अंदर रोड कटिंग का कार्य पूरा कर गांव तक सड़क पहुंचा दी जाएगी। - संतोष भारद्वाज, एई लोनिवि दुगड्डा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed