फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   People of Saneh area protested against the construction of bypass highway

सनेह क्षेत्र के लोगों ने बाईपास हाईवे बनाने का किया विरोध

Mon, 19 Sep 2022 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 10:39 PM IST
सार

सनेह क्षेेत्र में कोटद्वार बाईपास हाईवे बनाने का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया है।लोगों की जीवका का साधन उनके खेत और मकान हाईवे की चपेट में आ रहे हैं।

विज्ञापन
People of Saneh area protested against the construction of bypass highway

विस्तार

सनेह क्षेेत्र में कोटद्वार बाईपास हाईवे बनाने का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से यह योजना बनाई गई है। लोगों ने सड़कों पर जुलूस निकालते हुए तहसील में एनएचएआई के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने तहसीलदार विकास अवस्थी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। इसमें भेजकर योजना को तत्काल वापस लेने की मांग की गई है। लोगों ने ऐसा नहीं होने पर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को सनेह क्षेत्र के लालपानी, नाथूपुर, बिशनपुर, जीतपुर, रतनपुर और ग्रास्टनगंज के लोग मॉडल मांटेसरी स्कूल में एकत्र हुए। उन्होंने एनएचएआई विरोध संघर्ष समिति-सनेह पट्टी के बैनर तले विद्यालय से तहसील तक हाईवे के विरोध में जुलूस निकाला। वक्ताओं ने कहा कि बिना क्षेत्रवासियों की अनुमति के क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-119 कोटद्वार-बाईपास हाईवे के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए गजट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस वजह से बड़ी संख्या में क्षेत्र के श्रमिक, अनुसूचित जाति और अन्य लोगों के परिवार प्रभावित हो रहे हैं। लोगों की जीवका का साधन उनके खेत और मकान हाईवे की चपेट में आ रहे हैं। कई लोगों के मकान भी हाईवे के रास्ते में आ रहे हैं। इस बाईपास के बनने से कई लोग बेघर और भूमिहीन हो जाएंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष आशीष रावत, पार्षद अनिल रावत, पार्षद हरीश नेगी, पार्षद धीरज सिंह नेगी, सुशील बलूनी, सुनीता असवाल, भजन सिंह, सागर, प्रिंस, उमा देवी, ममता देवी, महिंद्र पाल सिंह रावत, कुलदीप रावत, पूरण सिंह, सुशीला देवी, अर्जुन सिंह, सतेंद्र सिंह, संजना देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed