{"_id":"5e5be7688ebc3ec74b1dacd7","slug":"people-danced-to-the-songs-of-sangeeta-dhoundiyal-kotdwar-news-drn3379176200","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली मिलन कार्यक्रम में संगीता ढ़ौंडियाल के गीतों पर थिरके लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली मिलन कार्यक्रम में संगीता ढ़ौंडियाल के गीतों पर थिरके लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। ब्लॉक मुख्यालय द्वारीखाल में होली मिलन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर संगीता ढौंडियाल और अमित सागर ने लोक गीतों की प्रस्तुतियां देकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। हास्य कलाकार संदीप चुगलेट ने हास्य व्यंग की प्रस्तुतियां देकर लोगों को खूब गुदगुदाया। इस मौके पर कीर्तन मंडलियों के पारंपरिक परिधान की स्पर्द्धा में किनसुर ने बाजी मारी।
रविवार को ब्लॉक मुख्यालय द्वारीखाल में होली मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ यमकेश्वर की विधायक ऋतु भूषण खंडूड़ी और ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने किया। विधायक ऋतु भूषण खंडूड़ी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए जरूरी हैं। उन्होंने महिलाओं से गढ़वाली हस्तशिल्प को सीखकर अपनी आर्थिकी को बढ़ाने और ऐसे आयोजनों में बढ़चढ़कर प्रतिभाग करने का आह्वान भी किया। ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने कहा कि गांवों के विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को राजनीति से ऊपर उठकर मिलजुलकर प्रयास करने होंगे।
इस मौके पर संगीता ढौंढियाल ने हे मोहना बस गै मेरा दिल मां..., ढोल दमो बजी गैनी, मेरू सौंजड्या, चंदना मेरा पहाड़ ऐई... आदि गीतों की प्रस्तुतियां देकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। अमित सागर ने फुर्र घिंडुड़ी आजा, चैता की चैत्वाली, तिलै धारू बोला रे..., ता छुमा, ता छुमा ता छुमा छुम...गढ़वाली गीतों की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान हास्य कलाकार संदीप चुगलेट ने हास्य व्यंग की प्रस्तुतियां देकर लोगों को लोटपोट कर दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर कीर्तन मंडली और महिला मंगल दल की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में पहुंची। निर्णायक मंडल की ओर से दिए गए अंकों के आधार पर कीर्तन मंडली किनसुर ने प्रथम, ओडल छोटा ने द्वितीय, जौली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बकलोडी और कांडा संयुक्त रूप से चतुर्थ स्थान पर रहे।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख जयहरीखाल दीपक भंडारी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजना रावत, ज्येष्ठ उपप्रमुख नीलम नैथानी, कनिष्ठ उपप्रमुख रवींद्र रावत, जिला पंचायत सदस्य कुलभूषण, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुखदेव राणा, विधायक प्रतिनिधि गौरव सुयाल समेत ब्लॉक के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एडीओ पंचायत मनमोहन बिष्ट ने किया।
-फोटो