फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   People caught the accused of molesting a girl, handed him over to the police after beating him

Kotdwar News: युवती से छेड़छाड़ के आरोपी को लोगों ने दबोचा, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

Tue, 29 Jul 2025 11:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
People caught the accused of molesting a girl, handed him over to the police after beating him
कोटद्वार। गोविंद नगर में रेलवे ट्रेक से काशीरामपुर जाने वाले पैदल मार्ग पर एक समुदाय विशेष के युवक द्वारा सनेह क्षेत्र की एक युवती से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। युवती के रोने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक को पकड़कर उसकी पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।सोमवार शाम को गोविंद नगर से रेलवे ट्रेक के रास्ते काशीरामपुर जाने वाले पैदल रास्ते में एक युवक ने सनेह क्षेत्र की एक युवती के साथ छेड़छाड़ की। मामला बढ़ने पर आसपास मौजूद लोगों ने युवती से पूछताछ की, जिस पर युवती ने अपने साथ हुए घटनाक्रम की जानकारी दी। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एसआई पंकज तिवारी ने बताया कि एक युवती आंखों के अस्पताल से घर लौट रही थी। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इससे पूर्व भी आरोपी युवती के साथ कई बार छेड़छाड़ व उसका पीछा कर चुका है। युवती की तहरीर के आधार पर इंदिरानगर आमपड़ाव निवासी आरोपी इमरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed