{"_id":"6938198630657bb14e0c67cf","slug":"people-are-troubled-by-stray-dogs-in-public-places-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-120322-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: सार्वजनिक जगहों पर लावारिस कुत्तों से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: सार्वजनिक जगहों पर लावारिस कुत्तों से लोग परेशान
Tue, 09 Dec 2025 06:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 09 Dec 2025 06:13 PM IST
विज्ञापन
अनुमानित चार हजार कुत्तों को लगाई जा रही एआरवी
आक्रामक कुत्तों की मॉनीटरिंग करा रहा नगर निगम
कोटद्वार। लावारिस कुत्तों के बढ़ते हमलों से लोग परेशान है। सार्वजनिक जगहों पर कुत्तों के झुंड लोगों के लिए खतरा बने हैं। आमजन की सुरक्षा को देखते हुए नगर निगम लावारिस कुत्तों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने के साथ ही उनकी मॉनीटरिंग करा रहा है।
बेस अस्पताल में मंगलवार को भी 20 से ज्यादा लोग एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी) लगवाने पहुंचे थे। अस्पताल से बताया गया कि दिसंबर में अब तक करीब 150 लोगों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई जा चुकी है। नवंबर में यह आंकड़ा 408 और अक्तूबर में 357 था। हर दिन कुत्ता, बंदर, बिल्ली के काटने से घायल हुए औसतन 15 से 20 मरीज एआरवी लगवाने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं।
वहीं, सार्वजनिक जगहों पर कुत्तों के झुंड सिरदर्द बने हैं। मंगलवार को कुत्तों के झुंड से घबराकर कई लोग रोडवेज बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन जाने से कतराते रहे। दूसरी ओर नगर निगम लावारिस कुत्तों को एआरवी लगवाने और आबादी में उत्पात मचा रहे बंदरों को पकड़कर लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार और दुगड्डा रेंज में छोड़ने के अभियान में जुटा है।
विज्ञापन
-बोले मरीज
घर के पास ही अचानक एक लावारिस कुत्ते ने झपटकर हमला कर दिया। इससे पहले कि कुत्ते से बचा जाता, उसने पांव में काट लिया। -मीनाक्षी, मोटर नगर। (फोटो)
.
सड़क पर पिल्ले घूम रहे थे। मैं उनके पास से गुजर रहा था। इतने पर ही कुछ फासले से आई कुतिया ने काटकर घायल कर दिया। -जुल्फकार, किशनपुरी। (फोटो)
- एक अनुमान के अनुसार करीब 4000 लावारिस कुत्तों को एआरवी लगाने के साथ ही मॉनीटरिंग भी कराई जा रही है। कहीं कोई कुत्ता ज्यादा आक्रामक नजर आए और बार-बार हमला करे तो कंट्रोल रूम नंबर 7579476028 पर सूचना दें। ऐसे कुत्ते को पशु चिकित्सक की निगरानी में रखकर इलाज कराया जाएगा। ठीक होने पर ही छोड़ा जाएगा।
-पीएल शाह, नगर आयुक्त कोटद्वार।