फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   People are troubled by a blocked drain on the Srinagar-Tiwari-Mohalla road.

Kotdwar News: श्रीनगर-तिवाड़ी-मोहल्ला मार्ग पर नाला जाम होने से लोग परेशान

Tue, 30 Sep 2025 11:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
People are troubled by a blocked drain on the Srinagar-Tiwari-Mohalla road.

विज्ञापन
श्रीनगर नगर निगम के तिवाड़ी मोहल्ले से कमलेश्वर जाने वाले मार्ग पर नाले के जाम होने के कारण पैदल चलने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जाम नाले का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है और उसमें जमा कचरा-खाली बोतलें, पैकेट आदि-सड़क पर फैले हैं। जिससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या बार-बार आती है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया। बारिश के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। पैदल चलने वाले लोग और स्कूली बच्चें खासे परेशान हैं। वहीं दोपहिया वाहन निकलते समय राहगीरों के कपड़े गंदे हो रहे हैं, जिससे असुविधा बढ़ जाती है। कई स्कूली बच्चे भी रोज़ाना इस मार्ग से गुजरते हैं। नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त, रविराज सिंह बंगारी, ने कहा कि यह समस्या उनके संज्ञान में है और जल्द ही इसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed