फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   People are getting benefits of development schemes: Dilip Rawat

जनता को मिल रहा विकास योजनाओं का लाभ: दिलीप रावत

Fri, 14 Feb 2025 10:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
People are getting benefits of development schemes: Dilip Rawat

विज्ञापन
सतपुली। लैंसडाैन के विधायक दिलीप रावत ने शुक्रवार को रिखणीखाल ब्लाॅक में 3.22 करोड़ लागत की दो सड़कों के डामरीकरण कार्य का शिलान्यास समारोह पूर्वक किया। शासन ने निरीक्षण भवन रिखणीखाल के एक किमी संपर्क मार्ग के डामरीकरण के लिए राज्य योजना से 62.24 लाख की धनराशि और कठवाड़ा-खंसूली-खनेताखाल मार्ग के 1 से 3 तक तीन किमी हिस्से के डामरीकरण के लिए राज्य योजना से 260.81 लाख की धनराशि स्वीकृत की है।



शुक्रवार को ब्लाॅक मुख्यालय रिखणीखाल में बतौर मुख्य अतिथि दिलीप रावत ने पूजा-अर्चना के बाद दोनों सड़कों के डामरीकरण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि लैंसडाैन विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है। विधानसभा में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवाएं आदि को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए वह दृढ़ संकल्पित हैं।
विज्ञापन

लैंसडाैन विधानसभा के अंतिम गांव को भी सड़क मार्ग से जोड़ा जाएगा। केंद्र और राज्य सरकार की कई योजनाएं गिनाते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दिशा-निर्देशन में राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों का चहुंमुखी विकास कर रही है। ग्रामीणों को जनहितैषी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से विकास कार्यों की गुणवत्ता पर पैनी नजर रखने की अपील की। इस मौके पर निवर्तमान ग्राम प्रधान कलिगाड़ पुष्पा देवी, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य शालिनी बलोदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, रामकृष्ण लखेड़ा, अनिल हेमदान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed