फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Paying tribute to Lord Birsa Munda on his 150th birth anniversary

Kotdwar News: 150वीं जयंती पर भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

Sat, 15 Nov 2025 06:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 15 Nov 2025 06:40 PM IST
विज्ञापन
Paying tribute to Lord Birsa Munda on his 150th birth anniversary
कण्वघाटी/कोटद्वार। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई और पांच महिलाओं को किशोरी किट प्रदान की गई।
विज्ञापन

शनिवार को हल्दूखाता में वेडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने हमें संघर्ष, स्वाभिमान और राष्ट्रसेवा की वह सीख दी है, जो आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करती रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आदिवासी समाज को देश की प्रथम श्रेणी में जोड़कर उन्हें आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है।

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर वेडिंग प्वाइंट में ही बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। उद्यान विभाग, समाज कल्याण विभाग, नगर निगम, जिला पूर्ति एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ऊर्जा निगम, उद्योग विभाग, राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने जशोधरपुर की संजना, हल्दुखाता की उमा, लूथापुर की वर्षा समेत पांच महिलाओं को किशोरी किट प्रदान की और दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की।
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम शालिनी मौर्य, मंडल अध्यक्ष आशीष रावत, पार्षद जेपी बहुखंडी, प्रभा देवी, रोहित पाल, विवेक भारती, जयप्रकाश, विनय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed