{"_id":"6afc4f2bf3c004166002c225","slug":"pauri-girls-team-finishes-as-runner-up-in-state-level-hockey-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-128128-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: राज्य स्तरीय हॉकी में पौड़ी की बालिका टीम बनी उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: राज्य स्तरीय हॉकी में पौड़ी की बालिका टीम बनी उपविजेता
Tue, 17 Nov 2026 06:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 17 Nov 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। राज्य स्तरीय अंडर-17 बालिका हॉकी प्रतियोगिता में पौड़ी की टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया। 14 से 16 नवंबर तक टनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के 13 जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में पौड़ी की टीम ने चंपावत को 5-0, नैनीताल को 4-1, उधम सिंह नगर को 6-0 और सेमीफाइनल में देहरादून को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में हरिद्वार हॉस्टल की टीम ने पहले हाफ में 2-0 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में पौड़ी की सुहाना ने गोल कर स्कोर 2-1 किया लेकिन टीम बराबरी नहीं कर सकी। हरिद्वार हॉस्टल ने खिताब अपने नाम किया और पौड़ी को रजत पदक मिला। टीम की प्रभारी अनीता बिष्ट, मुख्य कोच नरेश देवरानी और प्रभा, सहायक हॉकी कोच तेजेंद्र रावत तथा टीम मैनेजर पूरन नेगी रहे। टीम की उपलब्धि पर डॉ. महावीर बिष्ट, सिद्धार्थ कोटनाला, सुनील रावत और श्याम सिंह डांगी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।