{"_id":"699c53cce676c211620ad1f9","slug":"paragliding-participants-practice-for-the-adventure-festival-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-121943-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: एडवेंचर फेस्टिवल के लिए पैराग्लाइडिंग के प्रतिभागियों ने किया अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: एडवेंचर फेस्टिवल के लिए पैराग्लाइडिंग के प्रतिभागियों ने किया अभ्यास
Mon, 23 Feb 2026 06:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 23 Feb 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
सिक्किम, हिमाचल, नैनीताल और टिहरी के 24 से अधिक प्रतिभागियों ने भरी उड़ान
सतपुली। नयार घाटी में आगामी 26 मार्च से होने वाले तीन दिवसीय एडवेंचर फेस्टिवल में पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रविवार शाम से प्रतिभागियों का पहुंचना शुरू हो गया है। सिक्किम, हिमाचल, नैनीताल और टिहरी के 24 प्रतिभागियों ने सोमवार को अभ्यास किया।
जिलाधिकारी गढ़वाल स्वाति एस भदौरिया के अनुसार, एडवेंचर फेस्टिवल में नेशनल पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के लगभग 70 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे जिसमें सभी प्रतिभागी प्रतिदिन चार व तीन दिनों में कुल 12 उड़ानें भरेंगे। 12 राउंड बाद बुल आई पर सर्वाधिक एक्यूरेसी से उतरने वाले प्रथम तीन विजेताओं का फैसला किया जाएगा जिन्हें 75, 50 और 30 हजार रुपये की धनराशि और ट्राॅफी दी जाएगी।
वहीं, पैराग्लाइडिंग में उत्तराखंड राइजिंग स्टार के विजेता को भी 25 हजार की धनराशि दी जाएगी। पैराग्लाइडिंग ओवरऑल टीम में प्रथम तीन स्थान की विजेता टीमों को 50, 30 और 20 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। माउंटेन बाइकिंग, क्याकिंग और एंग्लिंग के पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को 30, 20 और 15 हजार रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी।
विज्ञापन
क्या है बुल आई
पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता में बुल आई लैंडिंग एरिया के बिल्कुल केंद्र में स्थित एक छोटा, सटीक लक्ष्य बिंदु (आमतौर पर एक इलेक्ट्रॉनिक पैड या निशान) होता है। पायलटों को उड़ान के बाद इसी केंद्र बिंदु पर उतरना होता है और इसके जितने करीब (0 सेमी) लैंडिंग होती है उतने ही बेहतर अंक मिलते हैं जो तकनीकी कौशल और सटीक नियंत्रण को दर्शाता है।