{"_id":"56eff3c44f1c1b417bf14d24","slug":"paptoli-put-automatic-weather-plant","type":"story","status":"publish","title_hn":"पापतोली में लगा स्वचालित मौसम संयत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पापतोली में लगा स्वचालित मौसम संयत्र
अमर उजाला/पौड़ी।
Updated Mon, 21 Mar 2016 06:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल वन प्रभाग और इससे लगे प्रभागों में फायर सीजन में इस बार क्रू स्टेशनों में तैनात वन कर्मी क्षेत्र के तापमान, आद्रता, हवा के रुख आदि जानकारियों से अपडेट रहेंगे। इसके लिए पापतोली में स्वचलित मौसम यंत्र लगाया गया है। इस यंत्र के लगने से वन विभाग को रोज सेटेलाइट के जरिये वनों में तापमान, आद्रता, हवा की गति, बारिश की संभावना समेत कई जानकारियां मिलेंगी।
विज्ञापन
गर्मी शुरू होते ही पहाड़ के जंगलों में आग भड़कनी शुरू हो जाती हैं। चीड़ के जंगलों में आग की संवेदनशीलता काफी बढ़ जाती है। इससे निपटना वन विभाग के लिए चुनौती रहता है। फायर स्टेशनों और क्रू-स्टेशनों में तैनात वन कर्मियों को संबंधित क्षेत्र के तापमान, आद्रता, हवा की गति आदि चीजों के बारे में जानकारी न रहना इसका बड़ा कारण रहता है। इससे कर्मचारी आग की घटनाओं के प्रति सतर्क नहीं हो पाते हैं।
विज्ञापन
इस बार गढ़वाल वन प्रभाग के पापतोली क्षेत्र में स्वलित मौसम यंत्र लगा दिया गया है। डीएफओ रमेश चंद्र ने बताया कि यह यंत्र पापतोली क्षेत्र से पांच से दस किमी तक की हवाई दूरी में पड़ने वाले जंगलों में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान, हवा की गति, आद्रता, वर्षा की संभावना आदि की रोज जानकारियां देगा। सेटेलाइट से मिलने वाली इन जानकारियों से विभाग रोज क्रू स्टेशनों में तैनात कर्मियों को अपडेट रखेगा। कार्मिकों आग के प्रति सतर्क रखा जाएगा।
विज्ञापन