{"_id":"57efef714f1c1b9911573d04","slug":"paak-mein-ghusakar-aatankiyon-ko-peeta-nahin-maane-to-phir-pitenge-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक में घुसकर आतंकियों को पीटा, नहीं माने तो फिर पिटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक में घुसकर आतंकियों को पीटा, नहीं माने तो फिर पिटेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
Updated Sat, 01 Oct 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
राजनीितति
- फोटो : अमर उजाला
पौड़ी। रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने कहा कि पाकिस्तान को हमारी सेना ने करारा जवाब दिया है। आतंक को बढ़ावा दे रहे पाक को सबक सिखाने के लिए उसकी सरहद में घुसकर हमारे जवानों ने आतंकियों को मार गिराया और आतंकी ठिकाने नेस्तनाबूद कर दिए। पाक अब भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो यह कार्रवाई बार-बार दोहराई जाएगी। उन्होंने कहा कि आतंकियों को पाकिस्तान में घुसकर मार गिराने और आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने का सारा श्रेय हमारे वीर जवानों को जाता है। रक्षा मंत्री उत्तराखंड के पौड़ी जिले के थलीसैंण ब्लाक स्थित पीठसैंण में पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की आदमकद मूर्ति के अनावरण अवसर पर सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि हमारे जवानों ने दो दिन पहले उसके घर में घुसकर आतंकियों को मार गिराया और आतंकी ठिकानों को नष्ट कर आए हैं, लेकिन पाक को अब भी पता नहीं चल सका है। उन्होंने कहा कि वे (रक्षा मंत्री) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोलने में नहीं काम करने में विश्वास रखते हैं, इसलिए उन्होंने बोलने के बजाय काम करके दिखाया है। देश की अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इससे पहले रक्षा मंत्री ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की छह फुुट ऊंची आदमकद मूर्ति का अनावरण किया और उन्हें माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन