फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Opposition to holding the interview of Junior Assistant of Inter College Khadrasi in Kotdwar

Kotdwar News: इंटर काॅलेज खदरासी के कनिष्ठ सहायक का साक्षात्कार कोटद्वार में कराने विरोध

Sun, 02 Nov 2025 11:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Opposition to holding the interview of Junior Assistant of Inter College Khadrasi in Kotdwar
कोटद्वार। नैनीडांडा ब्लॉक के अंतर्गत इंटर कॉलेज खदरासी में कनिष्ठ सहायक की भर्ती के लिए दूसरी बार आयोजित साक्षात्कार रविवार को खदरासी के ग्रामीणों के विरोध के बाद एक बार फिर से स्थगित हो गया है। इस बार शिक्षा विभाग की ओर से साक्षात्कार कोटद्वार भाबर के इंटर कॉलेज मोटाढाक कराने की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू होते ही खदरासी के ग्रामीण और युवाओं ने मोटाढाक में जमकर हंगामा किया, जिससे कोई भी अभ्यर्थी विद्यालय परिसर में साक्षात्कार के लिए नहीं जा सका। हंगामे और विरोध को देखते हुए साक्षात्कार समिति द्वारा साक्षात्कार स्थगित करते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी गढ़वाल को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

नैनीडांडा ब्लॉक के इंटर कॉलेज खदरासी में वर्ष 2021 में कनिष्ठ सहायक के एक पद के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। पिछली बार 26 अगस्त को खदरासी में प्रस्तावित साक्षात्कार का ग्रामीणों ने विरोध किया था, जिसके कारण साक्षात्कार स्थगित किया गया। इसके बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी गढ़वाल के आदेश पर दो नवंबर को साक्षात्कार जनता इंटर काॅलेज कोटद्वार में निर्धारित किया गया। इसके लिए शिक्षा विभाग के एक्सपर्ट इंटर काॅलेज कमलपुर संगलाकोटी के प्रधानाचार्य एसएस रावत को समिति सदस्य बनाया गया। लेकिन साक्षात्कार का विरोध करने के लिए खदरासी गांव से विभिन्न वाहनों से ग्रामीण कोटद्वार पहुंच गए। रविवार को जगत सिंह रावत, सतीश चंद्र, विनोद रावत व संदीप रावत समेत कई ग्रामीण मोटाढाक इंटर काॅलेज पहुंचे। यहां उन्होंने उत्तराखंड बेरोजगार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राम कंडवाल का सहयोग लिया। ग्रामीणों ने प्रबंध समिति की ओर से धांधली की आशंका जाहिर करते हुए दोबारा विज्ञप्ति निकालने की मांग करते हुए जमकर हंगामा और विरोध दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का कहना है कि नैनीडांडा का साक्षात्कार कोटद्वार के मोटाढाक में कराने का कोई औचित्य नहीं है। जबकि धांधली की आशंका के कारण ग्रामीण नई विज्ञप्ति जारी करने की मांग कर रहे हैं। विरोध और हंगामे काे देखते हुए समिति को लगातार दूसरी बार साक्षात्कार प्रक्रिया स्थगित करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed