{"_id":"670ff326aa62af5bdc0d5ad5","slug":"operation-smile-team-recovered-the-woman-safely-and-handed-her-over-to-her-family-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-526527-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: ऑपरेशन स्माइल टीम ने महिला को किया सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: ऑपरेशन स्माइल टीम ने महिला को किया सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। पौड़ी जनपद की ऑपरेशन स्माइल टीम ने कोटद्वार में भटक रही मानसिक रूप से कमजोर महिला को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। महिला के परिजनों ने ऑपरेशन स्माइल टीम का आभार जताया है।
एचटीयू प्रभारी महिला उपनिरीक्षक सुमनलता ने बताया कि पुलिस मुख्यालय स्तर से गुमशुदा लोगों की तलाश के लिए ऑपरेशन स्माइल अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों व ऑपरेशन स्माइल टीम को गुमशुदा लोगों की तलाश कर उनके परिजनों के सुपुर्द करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में बुधवार को जनपद की ऑपरेशन स्माइल टीम को सूचना प्राप्त हुई कि मानसिक रूप से कमजोर एक महिला दुगड्डा मार्ग पर घूम रही है।
सूचना पर ऑपरेशन स्माइल टीम महिला को तलाश करते हुए दुगड्डा मार्ग पर पहुंची और महिला को रेस्क्यू कर एएचटीयू कार्यालय कोटद्वार लाया गया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम अनीता बताया, लेकिन कुछ और नहीं बता पा रही थी। ऑपरेशन स्माइल टीम ने महिला का फोटो ग्रुपों में शेयर कर व व्यक्तिगत प्रयासों से महिला के परिजनों का पता लगाया। महिला की पहचान ग्राम बारेई, पोस्ट चकधार जनपद पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई। ऑपरेशन स्माइल टीम ने गुमशुदा महिला के भाई त्रिलोक को बुलाकर महिला को सकुशल उनके सुपुर्द किया। महिला के भाई ने बताया कि कि अनीता मानसिक रूप से कमजोर है। जिस कारण उसे याद नहीं रहता है। दो दिन पूर्व वह घर से गायब हो गयी थी। वह उनकी लगातार तलाश कर रहे थे।