फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Operation of Siddhbali Jan Shatabdi Express from 21

सिद्धबली जन शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन 21 से

Thu, 17 Jun 2021 09:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 09:00 PM IST
विज्ञापन
Operation of Siddhbali Jan Shatabdi Express from 21
कोरोना संक्रमण के चलते करीब एक माह से अधिक समय से बंद सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस 21 जून से विधिवत रूप से संचालित होगी। इसी के साथ देहरादून-नजीबाबाद-दिल्ली रूट पर मसूरी एक्सप्रेस का संचालन भी शुरू हो जाएगा, लेकिन इसके कोच कोटद्वार नहीं आएंगे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों और यात्रियों की कमी को देखते हुए रेलवे ने कोटद्वार दिल्ली रूट पर संचालित सिद्धबली जन शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन 9 मई से रोक दिया था। वर्तमान में स्थिति में सुधार होने पर प्रदेश सरकारों की ओर से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब उत्तर रेलवे की ओर से 21 जून से कोटद्वार और दिल्ली के बीच सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस शुरू करने की जानकारी दी गई है। इसके आरक्षण और समय सारणी जारी कर दी गई है। संचालन का समय पूर्ववत रखा गया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि मसूरी एक्सप्रेस भी 21 जून से शुरू हो जाएगी, लेकिन अभी इसके कोच कोटद्वार नहीं आएंगे। कोरोनाकाल के प्रथम चरण में मार्च, 2020 से ही मसूरी एक्सप्रेस का कोटद्वार से संचालन बंद कर दिया गया था। रेलवे के यातायात निरीक्षक आरके मीणा ने बताया कि उत्तर रेलवे ने कोरोना संक्रमण की दर में कमी को देखते हुए 21 जून से सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस और मसूरी लिंक वाया नजीबाबाद दिल्ली रूट पर निर्धारित टाइम टेबल के तहत संचालित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

लोग झेल रहे परेशानी
वर्तमान में सिद्धबली एक्सप्रेस के साथ ही उत्तराखंड रोडवेज की बसें दिल्ली के लिए संचालित नहीं हो पा रही हैं, जिससे देश की राजधानी दिल्ली आवाजाही करने वाले लोगों को प्राइवेट कैब व टैक्सियों में दोगुना से अधिक किराया देकर आवाजाही करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed