फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Only sanskrit children will build a civilized society: Dr. Harak

संस्कारवान बच्चे ही करेंगे सभ्य समाज की स्थापना: डा. हरक

Tue, 12 Nov 2019 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
Only sanskrit children will build a civilized society: Dr. Harak
सरस्वती विद्या मंदिर जानकीनगर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते वन मंत्री डा. हरक सिहं रावत। - फोटो : KOTDWAR
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकीनगर में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ नवनिर्मित भवन मधुकर कुंज का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक और वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने किया। उन्होंने बोर्ड परीक्षा में अव्वल अंक रहने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

जानकीनगर स्थित विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का बतौर मुख्य अतिथि वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बच्चों की पहली पाठशाला उसका घर होता है। विद्यालय में शिक्षक उन्हें ढालने का कार्य करते हैं। संस्कारवान बच्चे ही आगे चलकर एक सभ्य समाज की स्थापना करते हैं, जो कि प्रदेश और देश की तरक्की के लिए जरूरी है। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों को संस्कारी शिक्षा देने की अपील की। विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र जखमोला ने बताया कि सेवानिवृत्त इंजीनियर राधेश्याम शर्मा और उनकी पत्नी मीनाक्षी शर्मा की ओर से अपने स्वर्गीय पुत्र रितेश शर्मा के नाम से विद्यालय को 40 लाख रुपये दान किए गए हैं। प्रबंधन ने विद्यालय के नाम के आगे रितेश शर्मा का जोड़ दिया है। इस अवसर पर राधेश्याम शर्मा और मीनाक्षी शर्मा को सम्मानित किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह में समा बांधा। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीप्ति रावत, प्रबंधक राजेंद्र जखमोला, अध्यक्ष राकेश ऐरन, प्रधानाचार्य हरिराज सिंह चौहान, राजन शर्मा, अनिल कोटनाला, संगीता रावत, घनानंद चंदोला, नीरज कुमार, रोहित बलोधी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed