फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Only authorized persons are allowed to go to the counting venue.

Kotdwar News: मतगणना स्थल पर केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही जाने की अनुमति

Fri, 24 Jan 2025 10:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
Only authorized persons are allowed to go to the counting venue.
कोटद्वार। कोतवाल रमेश तनवार ने कोतवाली में पुलिस फोर्स की बैठक लेकर उन्हें दिशा निर्देश जारी किए। कहा कि ड्यूटी में नियुक्त किया गया पुलिस फोर्स समय से अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंच कर आसपास के क्षेत्र को भली भांति चेक कर लेगा। मतगणना स्थल व उसके आसपास के दायरे में किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश नहीं होने देगा।
विज्ञापन

बताया कि मतगणना स्थल पर केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही जाने की अनुमति दी जाएगी। मतगणना हॉल में पार्टियों की ओर से नियुक्त गए पार्टी एजेंटों को किसी भी दशा में ब्रीफ़केस, ज्वलनशील सामग्री, शस्त्र आदि ले जाने की अनुमति नहीं होगी। बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना कक्ष एवं मतगणना परिसर में मोबाइल ले जाने की अनुमति किसी को भी नहीं है। मोबाइल का प्रयोग पूर्णतः वर्जित है, इसलिए ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी और मतगणना कक्ष व परिसर में प्रवेश करने वाले व्यक्ति अपने साथ मोबाइल किसी भी दशा में नहीं ले जाएंगे।
विज्ञापन

ड्यूटी के दौरान पुलिस बल को अपना आचरण निष्पक्ष रखने और अनावश्यक किसी भी विवाद से बचने की हिदायत दी गई है। मतगणना स्थल के चारों ओर 100 मीटर के घेरे को पैदल क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया गया है, जिसमें किसी भी प्रकार के वाहन को ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कोटद्वार मतगणना केंद्र में कुल 210 (निरीक्षक-06, उपनिरीक्षक-26, मुख्य आरक्षी-45, पुरूष/महिला आरक्षी-50, एक प्लाटून पीएसी व होम गार्ड-82 तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed