{"_id":"609fcfe98ebc3eadd23de042","slug":"one-old-woman-dies-from-corona-in-kotdwar-271-infected-kotdwar-news-drn3788180161","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार में कोरोना से एक वृद्धा की मौत, 271 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार में कोरोना से एक वृद्धा की मौत, 271 संक्रमित मिले
विज्ञापन
नगर निगम क्षेत्र और निकटवर्ती पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों के कोरोना संक्रमित होने की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को आई रिपोर्ट में कोटद्वार में 154 लोगों समेत निकटवर्ती क्षेत्रों में 271 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि बेस अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित एक वृद्धा की मौत हो गई है।
सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि रिखणीखाल ब्लॉक क्षेत्र की कोरोना संक्रमित एक 75 वर्षीय वृद्धा की उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शनिवार को आई कोरोना रिपोर्ट में कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में 154 लोग, बीरोंखाल ब्लाक क्षेत्र में आठ, जयहरीखाल ब्लॉक क्षेत्र में सात, द्वारीखाल ब्लॉक के चंदनपुर गांव में 17 लोगों समेत 19 लोग, रिखणीखाल ब्लाक क्षेत्र में तीन, यमकेश्वर ब्लाक के सात गांव में 10 ग्रामीणों समेत 20 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा कोटद्वार के कौड़िया बॉर्डर और ऋषिकेश के स्वर्गाश्रम से पौड़ी जिले में प्रवेश करने वाले 60 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
दुगड्डा और द्वारीखाल ब्लाक के चार गांव बने कंटेनमेंट जोन
कोटद्वार। दुगड्डा और द्वारीखाल ब्लाक के चार गांवों में कोरोना संक्रमित मरीजों के बढ़ने से प्रशासन ने चारों गांवों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया है।
विज्ञापन
द्वारीखाल ब्लाक की कोविड नोडल अधिकारी बीडीओ अतिया परवेज ने बताया कि जुड्डा गांव में 25 व दिवाड़ी गांव में 22 संक्रमित मिले। बताया कि शनिवार को द्वारीखाल के चंदनपुर गांव में 15 ग्रामीणों के एक साथ कोरोना पॉजिटिव आने के बाद गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेज दी गई है।
दुगड्डा ब्लाक के कोविड नोडल अधिकारी बीडीओ जयेंद्र भारद्वाज ने बताया कि ब्लाक के जयगांव में आठ लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अन्य 80 ग्रामीणों के सैंपल लिए गए हैं। धूरा धनाई गांव में नौ लोगों के संक्रमित मिलने पर ग्रामीणों के सैंपल लिए गए। प्रशासन ने दोनों गांवों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। संवाद