{"_id":"57335b084f1c1b91419198c0","slug":"old-men-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध ने पेड़ से लटककर दी जान, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध ने पेड़ से लटककर दी जान, परिजनों में कोहराम
ब्यूरो/अमर उजाला, किशनपुर (कोटद्वार)
Updated Wed, 11 May 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाबर के त्रिलोकपुर गांव में एक वृद्ध के पेड़ से लटककर जान देने का मामला प्रकाश में आया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि वृद्ध जमीन के बंटवारे केे लेकर काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन
बुधवार सुबह ग्रामीणों ने त्रिलोकपुर गांव में पेड़ से लटका शव देखा तो सनसनी फैल गई। वृद्ध ने दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगाई हुई थी। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त उदयरामपुर निवासी फतेह सिंह (69) पुत्र तुला सिंह के रूप में की। फतेह सिंह कुछ वर्ष पहले पंजाब बिजली बोर्ड से सेवानिवृत्त हुआ और उसके बाद से पंजाब के गुराया में नौकरी कर रहा था।
विज्ञापन
करीब पंद्रह दिन पहले ही वह छुट्टी लेकर अपने गांव आया हुआ था। पुलिस के अनुसार भाइयों के बीच जमीन का बंटवारा होने की बात चल रही थी, जिससे वह मानसिक तनाव से गुजर रहा था। परिजनों के अनुसार मंगलवार रात को फतेह सिंह रोज की तरह खाना खाकर सो गया था।
विज्ञापन
बुधवार तड़के करीब तीन बजे वह उठा और घर से बाहर जाने लगा। आहट सुनकर उसकी पत्नी उठी और इतने तड़के बाहर जाने का कारण पूछा तो वह शौच जाने की बातकर गोशाला की ओर चला गया। काफी देर तब जब वह लौटकर नहीं आया तो परिजनों को चिंता होने लगी और वे उसे तलाश करने लगे। उन्होंने इसकी सूचना ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह को दी और सभी गांव वाले उसकी तलाश करने लगे।
उधर, पास के गांव त्रिलोकपुर में सुबह करीब साढ़े छह बजे तेलीबाड़ा निवासी एक महिला जब अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए जा रही थी तो उसकी नजर पेड़ से लटकते शव पर पड़ा। उसने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी।
सूचना पाते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्राम प्रहरी विक्रम गुसाईं ने घटना की सूचना कलालघाटी पुलिस चौकी को दी। चौकी इंचार्ज खजान सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।