{"_id":"625850fa21bb3c36fa7f1b4c","slug":"old-man-returning-from-grandson-s-dedication-dies-after-falling-from-flyover-kotdwar-news-drn4090852140","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाती के लगन से लौट रहे वृद्ध की फ्लाई ओवर से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाती के लगन से लौट रहे वृद्ध की फ्लाई ओवर से गिरकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाती के लगन से बाइक पर सवार होकर लौट रहे कोटद्वार के कलालघाटी क्षेत्र के बालागंज निवासी एक वृद्ध की नजीबाबाद फ्लाईओवर से नीचे गिरकर मौत हो गई। जबकि वृद्ध के दो पोते गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका नजीबाबाद के पूजा अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने वृद्ध का शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसे की सूचना से उनके घर में मातम पसरा है।
यूपी के बिजनौर जिले के नजीबाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार देर शाम यह हादसा हुआ। जाब्तागंज चौकी प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि बुधवार को कोटद्वार के बालागंज निवासी श्रीराम (70) और उनके दोनों पोते रजत (22) और सौरभ (21) तीनों एक बाइक से नजीबाबाद में नाती के लगन में शामिल होने आए थे। शाम करीब साढ़े सात बजे वे तीनों बाइक पर सवार होकर कोटद्वार लौट रहे थे। बाइक उनका पोता रजत चला रहा था। तभी भारत सिनेमा के फ्लाईओवर पर सामने से आ रहे वाहन की तेज लाइट से बाइक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर की दीवार से टकरा गई। बाइक टकराते ही बाइक पर सवार वृद्ध सहित तीनों बाइक सवार फ्लाईओवर से करीब 30 फीट नीचे सड़क पर गिर गए। घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर में भर्ती कराया। जहां पर 70 वर्षीय वृद्ध श्रीराम की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि रजत और सौरभ की हालत गंभीर होने पर दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया कि दोनों घायलों का उपचार पूजा अस्पताल में किया जा रहा है।