फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Officers quickly solve problems

अधिकारी त्वरित गति से हल करें समस्याएं

Sat, 02 Apr 2016 08:57 PM IST
अमर उजाला/पौड़ी।
अमर उजाला/पौड़ी। Updated Sat, 02 Apr 2016 08:57 PM IST
विज्ञापन
Officers quickly solve problems
वीडियो कांफ्रेंस सुनते लोग। - फोटो : अमर उजाला

राज्यपाल डा. कृष्णकांत पॉल ने अधिकारियों को क्षेत्र में जाकर जन समस्याएं सुनने और उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा कि जनता का विश्वास जीतने के लिए अधिकारी कार्यों में पारदर्शिता से लाएं। राशन कार्डों के कंप्यूटरलाइेशन और डिजिटलाइजेशन में भी तेजी लाएं।

विज्ञापन


वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये राज्यपाल कृष्णकांत ने अधिकारियों को चारधाम यात्रा को निर्विघ्न संपन्न कराने में योगदान देने के लिए निर्देशित किया। कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा, चिकित्सा, खानपान, शौचालय, पेयजल व्यवस्थाओं और सुगम यातायात से संबंधित कार्यों को 30 अप्रैल से पहले पूरा करा लें। यात्रा के दौरान चलने वाले वाहनों का गहन निरीक्षण करने, शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की चेकिंग के लिए एल्कोमीटरों व्यवस्था कर लें।
विज्ञापन


उन्होंने पर्यटन स्थलों का विकास करने, वनाग्नि रोकने, वन अधिनियम की पेच में फंसी सड़कों के मामले जल्दी निस्तारित करने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य सचिव शत्रुघन सिन्हा ने  कहा कि पेयजल संकट से निपटने स्रोतों और टैंकरों के संवर्द्घन, टैंकों के निर्माण और साफ सफाई पर विशेष ध्यान देना होगा। वीडियो कांफ्रेंसिंग में  डीएम चंद्रशेखर भट्ट ने बताया कि कीर्तिनगर मोटर पुल से कलियासौड़ तक 23 किमी चार धाम यात्रा मार्ग पौड़ी जिले में है। श्रीनगर क्षेत्र में पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने लिए एसडीएम श्रीनगर को निर्देशित किया गया है। इस मौके पर एसएसपी राजीव स्वरूप समेत सभी जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपेश्वर। शनिवार को वीडियो कांफ्रेंस में राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड पर्यटन आधारित प्रदेश है। ऐसे में टूरिस्ट स्पॉट विकसित करने पर ध्यान देना होगा। राज्यपाल ने चार धाम यात्रा की तैयारी की जानकारी भी ली। जिला प्रशासन को हर हाल में अप्रैल माह के अंत तक यात्रा व्यवस्थाएं चाक-चौबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने राज्यपाल को बताया कि बदरीनाथ हाईवे के डेंजर जोन पर हर वक्त बीआरओ की मशीनें और मेन पावर की तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed