फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Nukkad drama gives message of intoxicated Uttarakhand

नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्त उत्तराखंड का संदेश

Thu, 25 Mar 2021 07:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 07:22 PM IST
विज्ञापन
Nukkad drama gives message of intoxicated Uttarakhand
इंटर कालेज कांडाखाल (लंगूर) के एनएसएस इकाई के सात दिवसीय शिविर में झाड़ियां काटती स्वयंसेवी छात्? - फोटो : KOTDWAR
एमकेवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल कण्वघाटी के एनएसएस इकाई के सात दिवसीय शिविर के अंतिम दिन स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर नुक्कड़ नाटक से ‘नशा मुक्त उत्तराखंड, संस्कार युक्त उत्तराखंड’ का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

कैंप फायर का शुभारंभ मुख्य अतिथि साहित्यांचल संस्था के अध्यक्ष जनार्दन बुड़ाकोटी, पूर्व अध्यक्ष एसपी कुकरेती, पूर्व महासचिव अनुसूया प्रसाद डंगवाल ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि जनार्दन बुड़ाकोटी ने स्वयंसेवियों से शिविर में प्राप्त अनुभवों का लाभ समाज तक पहुंचाने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र कोठारी और प्रधानाचार्य आरती कंडवाल, हरी सिंह भंडारी, बलवीर सिंह रावत, कार्यकारी निदेशक मयंक प्रकाश कोठारी, निदेशिका सिंधू कोठारी, उप प्रधानाचार्य विपिन जदली, कार्यक्रम अधिकारी विपिन सिंह रावत, पुष्पा केष्टवाल मौजूद रहे। संचालन स्वयंसेवी प्रिंस कुकरेती व भूमिका सती ने संयुक्त रूप से किया। संवाद
विज्ञापन

रितिका कंडवाल और रवि प्रसाद चुने गए उत्कृष्ट स्वयंसेवी
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लाक के अंतर्गत इंटर कालेज कांडाखाल (लंगूर पट्टी) के एनएसएस इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतिम दिन स्वयंसेवियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर उत्कृष्ट स्वयंसेवी रितिका कंडवाल और रवि प्रसाद को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंप फायर का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड ग्रामीण बैंक कांडाखाल के शाखा प्रबंधक बृज किशोर शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने स्वयंसेवियों से शिविर में सीखी बातों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने बैंक के क्रियाकलापों की जानकारी दी और बैंक खातों में होने वाली ठगी (साइबर ठगी) के प्रति आगाह किया।

प्रधानाचार्य सोम प्रकाश कंडवाल ने स्वयंसेवियों को नशामुक्त उत्तराखंड, संस्कारयुक्त उत्तराखंड की शपथ दिलाई और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम अधिकारी आराधना घिल्डियाल ने सात दिवसीय शिविर में किए गए क्रियाकलापों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस मौके पर स्वयंसेवियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गान, लक्ष्य गीत समेत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर रतिराम, केशवपाल सिंह रावत, आशुतोष बेलवाल, उमेश कुमार तोमर, नीलम बमराडा, सरोज, पंकज कुकरेती आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन होशियार सिंह कंडारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed