फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   NSUI protest against arbitrariness of private schools

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के विरोध में एनएसयूआई का धरना

Thu, 30 Jul 2020 09:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
NSUI protest against arbitrariness of private schools
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कोरोना संक्रमण काल में प्राइवेट स्कूलों की ओर से फीस वसूलने के विरोध में पीजी कालेज, कोटद्वार के गेट के समक्ष धरना दिया। उन्होंने सरकार से प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

पूर्व प्रदेश सचिव अजय रावत के नेतृत्व में धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में सभी वर्गों के लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। कई प्राइवेट शिक्षण संस्थानों की ओर से अभिभावकों पर बच्चों की फीस जमा कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। कहा कि शिक्षण संस्थानों की ओर से ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है, जबकि कई अभिभावकों के पास एंड्राइड फोन और इंटरनेट की सुविधा तक नहीं है। धरना प्रदर्शन करने वालों में एनएसयूआई के जिला महासचिव सौरभ पांडेय, नरेश कोटनाला, पवन रावत, राजा आर्य, सुनील थापा, जावेद, अभिषेक अग्रवाल आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed