फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Now there will be no relief from waterlogging, the road will be higher

Kotdwar News: अब जलभराव से नहीं होगी सांसत, सड़क होगी ऊंची

Sat, 02 Nov 2024 11:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Now there will be no relief from waterlogging, the road will be higher

विज्ञापन
कण्वघाटी/कोटद्वार। भाबर में हल्दूखाता-चिलरखाल मार्ग पर जीआईसी कण्वघाटी के पास सिंचाई गूलों के पानी से हो रहे जलभराव से क्षेत्रवासियों को जल्द निजात मिलेगी। लोगों की समस्या को देखते हुए लोनिवि मार्ग के करीब 50 मीटर पैच को सिंचाई गूल के बराबर ऊंचा उठाएगा। जिससे सिंचाई का पानी सड़क तक न पहुंचे।
लोनिवि दुगड्डा के अधिशासी अभियंता की ओर से इस आशय के आदेश अधीनस्थों को जारी हो चुके हैं।



दरअसल, हल्दूखाता-चिलरखाल मार्ग पर जीआईसी कण्वघाटी के पास सड़क के दोनों ओर सिंचाई गूलें हैं। ये गूलें मलबे से पटी हुई हैं, जिससे इनका पानी गूल से ज्यादा सड़क से होकर बहता है। सड़क पर पानी भरा होने से जहां सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है, वहीं बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जिससे यहां से गुजरने वाले स्कूली बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग परेशान होते हैं।
विज्ञापन

इस बार पूरे बरसात के सीजन में यहां सिंचाई गूलों का पानी सड़क पर बहता रहा, लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान देना जरूरी नहीं समझा। इस बीच क्षेत्रवासियों ने सड़क के डामरीकरण से पहले यहां पर सड़क पर भरान कर उसे ऊंचा करने और आए दिन के जलभराव से निजात दिलाने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज सेवी बीरेंद्र प्रसाद, दाताराम केष्टवाल, खीमानंद, रजनीश बेबनी, सुमन चंद्र केष्टवाल, सुभाष कुमार, सोहन बड़ोला का कहना है कि पिछले अगस्त माह से सिंचाई गूल मलबे से भरी पड़ी हुई है। एक बार मलबा साफ भी कराया, लेकिन फिर से मलबा जमा हो गया। ऐसे में काश्तकार अपने खेतों के लिए सिंचाई गूल से जब पानी ले रहे हैं तो गूल का पानी सड़क पर बहने लगता है। आए दिन दुपहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं।


.



.

जीआईसी कण्वघाटी के पास की सड़क में जलभराव वाले हिस्से में करीब 50 मीटर पैच को ऊंचा उठाया जाएगा। सड़क डामरीकरण से पहले ही क्षेत्रवासियों को जलभराव से निजात दिलाने के निर्देश दे दिए गए हैं।



-निर्भय सिंह, अधिशासी अभियंता, लोनिवि दुगड्डा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed