{"_id":"57f923a24f1c1be54a270ad0","slug":"not-until-the-district-medical-officer-in-the-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में मेडिकल आफिसर तक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में मेडिकल आफिसर तक नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
Updated Sat, 08 Oct 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल मंडल के जिला मुख्यालय का जिला अस्पताल 20 प्रतिशत चिकित्सकों और करीब पचास प्रतिशत स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (ईएमओ) तक यहां पर नहीं हैं। इसके दो पद स्वीकृत हैं।
विज्ञापन
वे भी खाली चल रहे हैं। इससे चिकित्सकों और स्टाफ का वर्क लोड बढ़ गया है। अस्पताल के मुखिया (प्रमुख अधीक्षक) का एकमात्र पद भी रिक्त है। कुल स्वीकृत 22 पदों के सापेक्ष 16 तैनात हैं और छह पद खाली चल रहे हैं। वरिष्ठ चिकित्साधिकारी का एक पद स्वीकृत है। उसमें बाल रोग विशेषज्ञ (संयुक्त निदेशक ग्रेड) कार्यरत हैं।
विज्ञापन
चिकित्साधीक्षक का स्वीकृत एक पद 20 जनवरी 2016 से रिक्त चल रहा है। जनरल ड्यूटी मेडिकल आफिसर (जीडीएमओ) का एक पद स्वीकृत है। उसमें जिस चिकित्सक की तैनाती की गई है, वह 21 जुलाई 2016 से राजकीय मेडिकल कालेज इलाहाबाद में सेवाकालीन स्नातकोत्तर डिप्लोमा/प्रशिक्षण ले रही हैं।
विज्ञापन
ब्लाक डेवलपमेंट मेडिकल आफिसर (वीडीएमओ) का एक पद स्वीकृत है। वह पिछले एक फरवरी से खाली चल रहा है। वरिष्ठ दंत चिकित्सक का एक पद स्वीकृत है। वह भी खाली चल रहा है।
एक्स रे तकनीशियन भी नहीं
जिला अस्पताल में दो एक्स रे तकनीशियनों के पद स्वीकृत हैं। ये दोनों खाली चल रहे हैं। वर्तमान में एक तकनीशियन संविदा पर कार्यरत है। सिस्टर के पांच पद स्वीकृत हैं। इनमें से कागजों में तो चार पद भरे हुए हैं। हकीकत में तीन ही कार्यरत हैं।
एक पद खाली है। एक सिस्टर स्टेट कॉलेज आफ नर्सिंग चंदरनगर देहरादून में संबंध चल रही है। 14 उपचारिकाओं की जगह 12 कार्यरत हैं। दो पद खाली चल रहे हैं। प्रयोगशाला प्राविधिक के स्वीकृत चार पदों के सापेक्ष दो ही तैनात हैं।
दो पद खाली चल रहे हैं। आक्यूपेशनल थैरापिस्ट का एक पद स्वीकृत है। वह भी लंबे समय से खाली है। प्रधान सहायक के दो, वरिष्ठ सहायक का एक पद रिक्त चल रहा है। जनरेटर आपरेटर तक अस्पताल मेें नहीं है। अस्पताल में कुल स्वीकृत 54 पदों के सापेक्ष 39 ही कार्यरत हैं। 15 पद खाली चल रहे हैं।
सफाई और चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का भी टोटा
जिला अस्पताल में स्वीकृत सफाई और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के स्वीकृत 132 पदों के सापेक्ष 85 कार्यरत हैं। 47 पद खाली चल रहे हैं। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के स्वीकृत 45 पदों के सापेक्ष 27 ही कार्यरत हैं। 18 पद खाली चल रहे हैं। इनमें से भी एक संविदा और दो दैनिक वेतन पर कार्यरत हैं। सफाई कर्मियों के स्वीकृत 11 पदों के सापेक्ष तीन कार्यरत हैं आठ पद खाली चल रहे हैं। सफाई का कार्य संविदा के आधार पर चल रहा है।